हरियाणा में ‘हमारी सड़क’ ऐप बनेगी लोगों की मददगार, शिकायत का तुरंत होगा समाधान

On: August 9, 2026 7:55 PM
Follow Us:

Haryana Breaking News : हरियाणा में 'हमारी सड़क' ऐप बनेगी लोगों की मददगार, शिकायत का तुरंत होगा समाधान
Haryana Breaking News : हरियाणा में ‘हमारी सड़क’ ऐप बनेगी लोगों की मददगार, शिकायत का तुरंत होगा समाधान

सीएम सैनी ने की घोषणा, कहा, आमजन की सुगम और सुरक्षित आवाजाही प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य

Haryana Breaking News (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और मरम्मत के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की गति में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही न होने दी जाए।

मुख्यमंत्री चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में 10 प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्ष 2025-26 के रोड वर्क्स (सड़क निर्माण कार्यों) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पीडब्ल्यूडी. एचएसएएमबी, पंचायत विभाग, एफएमडीए, जीएमडीए, एसएमडीए, पीएमडीए, एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी व यूएलबीए के अधिकारियों ने शिरकत की।

सीएम ने ऐप की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘हमारी सड़क’ मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस ऐप पर आमजन द्वारा दर्ज कराई जाने वाली सड़कों के गड्ढों व क्षति से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के गड्ढों को तुरंत भरा जाए और किए गए मरम्मत कार्य की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से ऐप पर अपलोड की जाए। शिकायतों के निस्तारण या रिपोर्टिंग में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश की सभी सड़कों की होगी मैपिंग

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों की मैपिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक सड़क की स्थिति और रखरखाव का सटीक रिकॉर्ड उपलब्ध रहे। निर्माण कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों पर कड़ा रुख अपनाते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो ठेकेदार तय समय पर काम पूरा नहीं करेंगे उन पर जुमार्ना लगाया जाएगा, जो गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करेंगे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब में नौकरी का पैमाना अब कैश या सिफारिश नहीं बल्कि काबिलियत : मान

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

टीबी मरीजों को ले रहे गोद…जानिए कौन हैं अंबाला के विशाल वर्मा? कोरोना ने बदली जिंदगी

फरीदाबाद में किराए का घर ढूंढ रहे हैं? पहले जान लें किस इलाके में कितना है रेंट, कम बजट में खास सुविधाएं

संतान की चाह में यहां पहुंचते हैं दंपति, अंबाला का 150 साल पुराना शिव मंदिर, जिसकी रहस्यमय कहानी कर देगी हैरान

कैथल में शादी के 3 महीने बाद गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां बोली-रात को बेटी ने कहा था, ‘मुझे यहां से ले जाओ’; सुबह मिली लाश

शादी के 15 दिन बाद ही हरप्रीत की लगी थी SDO की नौकरी, ससुराल नहीं जाना चाहती थी काजल, संदिग्ध मौत को लेकर उठ रहे सवाल

Domicile Reservation in Private Universities: प्राइवेट यूनिवर्सिटी में लोकल स्टूडेंट्स का दबदबा, जानिए किस राज्य में कितनी सीटें हैं आरक्षित