Last Updated:
Haryana Roadways News : कांवड़ यात्रा के चलते फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. बल्लभगढ़ बस स्टैंड से हरिद्वार जाने वाली दोनों रोडवेज बसें बंद कर दी गई हैं. ऐसे में हरिद्वार जाने वाले सामान्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यात्रा से पहले बस सेवा और रूट की जानकारी लेने की अपील की गई है. बल्लभगढ़ बस स्टैंड के डीआई जयपाल राठी लोकल 18 से बताते हैं कि हमारे यहां से हरिद्वार के लिए दो बसें चलती हैं. इनमें एक बस सुबह करीब 5.30 बजे जाती है और दूसरी बस रात करीब 8 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होती है. कांवड़ यात्रा की वजह से दोनों बसों को फिलहाल बंद कर दिया गया है.
फरीदाबाद. सावन में हरिद्वार जाने वाले सामान्य यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. हरिद्वार में गंगाजल लेने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंच रहे हैं. कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कई रास्तों को बंद किया गया है और कई रूट को डायवर्ट किया गया है. इसका सीधा असर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है. बल्लभगढ़ बस स्टैंड से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है. ऐसे में हरिद्वार जाने वाले सामान्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
रास्तों पर काफी ज्यादा भीड़
लोकल 18 से जयपाल राठी बताते हैं कि मैं बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर डीआई के पद पर हूं. हमारे यहां से हरिद्वार के लिए दो बसें चलती हैं. इनमें एक बस सुबह करीब 5.30 बजे जाती है और दूसरी बस रात करीब 8 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होती है. कांवड़ यात्रा की वजह से दोनों बसों को फिलहाल बंद कर दिया गया है. हरिद्वार की तरफ जाने वाले रास्तों पर काफी ज्यादा भीड़ है और पुलिस प्रशासन की तरफ से कई जगह रूट को डायवर्ट किया गया है. इसी वजह से बसों को चलाना फिलहाल संभव नहीं है.
जगह-जगह ट्रैफिक डायवर्ट
जयपाल राठी बताते हैं कि हमारे यहां से हरिद्वार के लिए जो दो बसें चलती थीं. उनको अभी बंद किया गया है. कांवड़ यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है और रास्ते में जगह-जगह ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है. सामान्य यात्रियों को हरिद्वार पहुंचाने के लिए बस को ऐसे रास्ते से ले जाना मुश्किल हो रहा है, जहां से बस सुरक्षित तरीके से जा सके. इसी वजह से रोडवेज विभाग ने यात्रियों की परेशानी और सुरक्षा को देखते हुए बस सेवा रोक दी है.
जयपाल राठी बताते हैं कि 11 अगस्त को कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त भगवान शिव को जल चढ़ाएंगे. इसके बाद रास्तों पर स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. 11 अगस्त को जल चढ़ने के बाद 12 अगस्त से हरिद्वार के लिए बसों का रूट दोबारा शुरू किया जाएगा. अभी पुलिस प्रशासन ने जो रास्ते बंद और डायवर्ट किए हुए हैं, उनकी वजह से बसों को हरिद्वार तक ले जाना संभव नहीं है. जैसे ही रास्ते खुलेंगे और ट्रैफिक सामान्य होगा, बस सेवा भी दोबारा शुरू कर दी जाएगी. जयपाल राठी बताते हैं कि यात्रियों को इस बारे में बस स्टैंड पर जानकारी दी जा रही है. जो यात्री हरिद्वार जाने के लिए बस स्टैंड पहुंच रहे हैं, उन्हें बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा की वजह से अभी बस सेवा बंद है. यात्रियों से भी अपील है कि वह यात्रा करने से पहले बस सेवा के बारे में जानकारी जरूर ले लें.
कब तक होगा सामान्य
जयपाल राठी के मुताबिक, सिर्फ हरिद्वार जाने वाली बसों पर ही इसका असर नहीं पड़ा है. हमारे यहां से एक बस हल्द्वानी के लिए भी जाती है. कांवड़ यात्रा और रास्तों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव की वजह से हल्द्वानी जाने वाली बस का रूट भी डायवर्ट किया गया है. अब इस बस को देहरादून होते हुए भेजा जा रहा है. पुलिस प्रशासन की तरफ से कई रास्तों पर बदलाव किया गया है, इसलिए रोडवेज बसों को भी उसी हिसाब से चलाया जा रहा है. जयपाल राठी बताते हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं. इस दौरान सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. पिछले साल भी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार जाने वाली बस सेवा को कुछ समय के लिए बंद किया गया था. इस बार भी यात्रियों की सुरक्षा और सड़क पर ज्यादा भीड़ को देखते हुए बसों को बंद किया गया है. 11 अगस्त के बाद जब कांवड़ियों की मुख्य यात्रा पूरी हो जाएगी और रास्ते सामान्य होंगे, तो 12 अगस्त से हरिद्वार के लिए बस सेवा फिर से शुरू करने की तैयारी है.
जैसे-जैसे रास्ते खोले जाएंगे…
जयपाल राठी बताते हैं कि अभी सामान्य यात्रियों को हरिद्वार जाने में परेशानी हो रही है, लेकिन यह व्यवस्था कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए की गई है. पुलिस प्रशासन की तरफ से जैसे-जैसे रास्ते खोले जाएंगे, उसी हिसाब से रोडवेज बसों का संचालन भी शुरू किया जाएगा. यात्रियों को सलाह है कि हरिद्वार जाने से पहले बस स्टैंड पर बस के समय और रूट की जानकारी जरूर ले लें, ताकि उन्हें रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो.
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…
और पढ़ें






