Last Updated:
Nuh News: हरियाणा के नूंह में नाबालिग से शादी की जिद पर युवक 90 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और बाद में 5 घंटे बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा. मामला पारिवारिक है और पुलिस जांच कर रही है. मुस्लिम युवक अपनी मामा की बेटी से शादी करना चाहता था.
गांव तिघरा निवासी अब्दुल करीम का बेटा कैफ अपनी मामा की नाबालिग बेटी से शादी करना चाहता था.
नूंह. हरियाणा के नूंह जिला के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में नाबालिग लड़की से शादी की जिद को लेकर सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक 90 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. मामला फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव तिघरा का है. युवक करीब 5 घंटे तक टावर पर बैठा रहा, जिसके कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.
जानकारी के अनुसार गांव तिघरा निवासी अब्दुल करीम का बेटा कैफ अपनी मामा की नाबालिग बेटी से शादी करना चाहता था. कैफ की मां इस रिश्ते के लिए तैयार है, लेकिन लड़की के पिता इसके खिलाफ हैं. इसी बात को लेकर कैफ ने अपनी मांग मनवाने के लिए टावर पर चढ़ने का कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे.
युवक अजरू ने बताया कि टावर पर चढ़ा युवक मामा की बेटी से शादी करना चाहता है. मौके पर एक बुजुर्ग ने बताया कि युवक की उम्र 19 साल है और सुबह सात बजे से टावर पर चढ़ा है. लोगों ने काफी समझाया, लेकिन मान नहीं रहा है.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवक को समझाने का प्रयास किया. ग्रामीण भी लगातार उससे नीचे उतरने की अपील करते रहे. करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया. थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि मामला पूरी तरह पारिवारिक है और अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. नाबालिग से शादी का मामला होने के कारण पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से देख रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें




