कभी बाल खींचती, कभी थप्पड़ मारती… कैमेलियास में नौकरानी की बेरहमी से पिटाई, मालकिन को नहीं आया तरस

On: August 11, 2026 12:32 PM
Follow Us:

Last Updated:

Camellias Apartment Viral Video: गुरुग्राम स्थित कैमेलिया अपार्टमेंट में नौकरानी की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

कभी बाल खींचती, कभी थप्पड़ मारती... कैमेलियास में नौकरानी की बेरहमी से पिटाईZoom

कैमेलियास अपार्टमेंट में नौकरानी की पिटाई.

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम के एक लग्जरी अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका से कथित मारपीट का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी. पुलिस ने बताया कि गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीएलएफ कैमेलियास में रहने वाली महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला की पहचान 52 वर्षीय रुचिरा सचदेवा के रूप में हुई है.

दूसरे अपार्टमेंट के व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया वीडियो
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी दूसरे अपार्टमेंट की रसोई की खिड़की से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में महिला अपनी घरेलू सहायिका को रसोई के अंदर बार-बार थप्पड़ मारती और बाल खींचती दिखाई दे रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घरेलू सहायिका नेपाल की रहने वाली है और पिछले दो साल से आरोपी महिला के घर पर काम कर रही है. हालांकि, घरेलू सहायिका के एक रिश्तेदार ने बताया कि उसने गुरुग्राम पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

पीड़िता ने की सोशल मीडिया से वीडियो हटाने की अपील
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही घरेलू सहायिका अब अपने गृहनगर लौट गई है और उसने एक लिखित बयान में सोशल मीडिया मंच से वीडियो हटाने का अनुरोध किया है. हालांकि, गुरुग्राम पुलिस ने घटना का स्वत: संज्ञान लेकर आरोपी महिला के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संदीप कुमार ने कहा, “वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेने के बाद, रविवार रात सुशांत लोक पुलिस थाने में आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.”

घटना को लेकर क्या बोली पुलिस
पुलिस के अनुसार, घटना की सही तारीख स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि यह जुलाई के आखिरी सप्ताह में हुई थी. पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है. सुशांत लोक थाने के प्रभारी अमन कुमार ने कहा, ‘वायरल वीडियो के आधार पर हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं.’

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में 22 साल के युवक की हत्या, कार्रवाई ना करने पर दो पुलिस जवान सस्पेंड

हरियाणा रोडवेज की बस में हंगामाः ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, बोला-मैं पुलिस में हूं, 3 बार रोकनी पड़ी बस, आईकार्ड मांगा तो चेहरा छिपाया

IIT Success Story: बहन से जाना JEE क्या है, जेईई क्रैक कर IIT पहुंचा गौरव, बना गांव का पहला IITian

periods delay reasons | PCOS disease | PCOS होने पर क्या मां बनना मुश्किल? डॉक्टर ने बताया पूरा सच, प्रेग्नेंसी के साथ पीरियड्स पर भी पड़ता है असर

हिसार में कांग्रेस में बड़ा झटका, शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने पद  से दिया इस्तीफा

हरियाणाः नूंह में ममेरी बहन से शादी करना चाहता था, 90 फीट टावर पर चढ़ा युवक, 5 घंटे बाद पुलिस ने उतारा