गुरुग्राम में 22 साल के युवक की हत्या, कार्रवाई ना करने पर दो पुलिस जवान सस्पेंड

On: August 11, 2026 2:32 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram News: हरियाणा में गुरुग्राम के फर्रुखनगर क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की हत्या के बाद पुलिस की लापरवाही के आरोपों को लेकर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

गुरुग्राम में 22 साल के युवक की हत्या, कार्रवाई ना करने पर 2 पुलिसवाले सस्पेंडZoom

गुरुग्राम के फर्रुखनगर क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की हत्या के बाद पुलिस की लापरवाही के आरोपों को लेकर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया.

गुरुग्राम. हरियाणा में गुरुग्राम के फर्रुखनगर क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की हत्या के बाद पुलिस की लापरवाही के आरोपों को लेकर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और विभागीय जांच शुरू कर दी गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में हेड कांस्टेबल अशोक और कांस्टेबल विनोद को निलंबित कर दिया गया.

उन्होंने बताया कि मृतक युवक सागर के परिवार ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो विवाद को बढ़ने से रोककर उसकी हत्या के मामले को टाल जा सकता था.

अधिकारियों के अनुसार, सागर के पिता मुन्नीलाल ने तीन अगस्त को गुरुग्राम के करौला गांव निवासी सचेत उर्फ मुन्ना के साथ कथित विवाद के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि छह अगस्त को बेंगलुरु में काम करने वाला सागर गांव स्थित अपने घर लौटा था. उसके साथ उसका भाई और अन्य रिश्तेदार स्थानीय बस स्टैंड से घर आ रहे थे.

अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर सचेत सहित हथियारों से लैस लोगों के एक समूह ने उनके घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान, एक आरोपी ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, जो सागर को लग गई. उन्होंने बताया कि उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.

सागर के परिवार ने हालांकि आरोप लगाया कि यदि शुरुआती विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई की होती, तो यह जानलेवा हमला नहीं होता.

अपराध शाखा की एक टीम ने अब तक इस मामले में रोहतक के आजादगढ़ से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें झज्जर जिले के निवासी ओम, विनय कुमार और साहिल; सोनीपत जिले के निवासी गौतम, अश्विनी, मंदीप उर्फ डिप्पी, अनुष उर्फ चिनू और सुनील उर्फ अभिषेक उर्फ खोटा; तथा गुरुग्राम जिले का निवासी सचेत उर्फ मुन्ना शामिल है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि कथित तौर पर कार्रवाई न करने को लेकर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कभी बाल खींचती, कभी थप्पड़ मारती… कैमेलियास में नौकरानी की बेरहमी से पिटाई, मालकिन को नहीं आया तरस

हरियाणा रोडवेज की बस में हंगामाः ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, बोला-मैं पुलिस में हूं, 3 बार रोकनी पड़ी बस, आईकार्ड मांगा तो चेहरा छिपाया

IIT Success Story: बहन से जाना JEE क्या है, जेईई क्रैक कर IIT पहुंचा गौरव, बना गांव का पहला IITian

periods delay reasons | PCOS disease | PCOS होने पर क्या मां बनना मुश्किल? डॉक्टर ने बताया पूरा सच, प्रेग्नेंसी के साथ पीरियड्स पर भी पड़ता है असर

हिसार में कांग्रेस में बड़ा झटका, शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने पद  से दिया इस्तीफा

हरियाणाः नूंह में ममेरी बहन से शादी करना चाहता था, 90 फीट टावर पर चढ़ा युवक, 5 घंटे बाद पुलिस ने उतारा