Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, बस और कंटेनर की टक्कर में 14 यात्री घायल

On: August 16, 2026 8:58 AM
Follow Us:

Rewari Road Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक बस और कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 14 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुसिल की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्तपाल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी डिपो की एक बस जयपुर से यात्रियों को लेकर रेवाड़ी की तरफ आ रही थी। अचानक बस सामने चल रहे एक कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोल पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीण भी मदद के लिए आगे आए और पुलिस के साथ मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आने की भी जानकारी मिली है।

जांच शुरू जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर सावधानी और वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत को सामने ला दिया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now