हरियाणा के सिरसा में खूनी वारदात, कांग्रेस नेता के पोते की तेजधार हथियार से हत्या, भाई और भतीजा भी घायल

On: August 23, 2026 2:06 AM
Follow Us:

Sirsa Murder: हरियाणा के सिरसा में एक युवक की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान कुलवीर सिंह उर्फ़ निक्का सिंह के रूप में हुई है। निक्का सिंह पूर्व सरपंच पोला सिंह का पोता है। बताया जाता है कि पोला सिंह का कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था और अभी फिलहाल निक्का सिंह जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था।

सिरसा के गांव रोड़ी में कांग्रेस नेता के पोते का तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। उसके भाई और भतीजे भी हमला किया गया। हमलावरों ने तीनों को बस स्टैंड के पास घेरा और लाठी डंडों धारदार हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तीनों ने बचने की कोशिश भी की लेकिन हमलावरों ने पीछा कर लगातार वार किए। तीनों के गंभीर घायल होने पर हमलावर फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को उठाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां कांग्रेस नेता के पौते निक्का सिंह की मौत हो गई। मृतक की उम्र 42 वर्षीय बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक निक्का सिंह के दादा पोहला सिंह गिल कांग्रेस नेता हैं। वे झोरड़ रोही गांव के सरपंच भी रह चुके हैं और वर्तमान में ब्लॉक समिति मेंबर हैं। इन्होंने जिला परिषद का चुनाव लड़ा था लेकिन उसमें हार गए थे। शुरुआती जांच में सामने आय है कि निक्का करीब आठ साल पहले हुई हत्या के मामले में जेल गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। हत्या के इस मामले में पोहला सिंह भी नामजद हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक के दादा कांग्रेस नेता

पुलिस के अनुसार, निक्का सिंह के दादा पोहला सिंह कांग्रेस के सक्रिय नेता रहे हैं जिनका पहले से गांव में विवाद चल रहा है। कुछ साल पहले गांव के ही गंगा सिंह के साथ झगड़ा हो गया था। इसमें गंगा सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में पोहला सिंह और निक्का सहित पांच लोगों को नामजद कराया गया था।

सूत्रों की माने तो गंगा सिंह के मर्डर के पीछे शराब के ठेके का विवाद था। कांग्रेस नेता पोहला सिंह का पहले शराब ठेका चलाते थे। गंगा सिंह का भी शराब ठेका था। शराब ठेके को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पिछले कुछ सालों से दोनों पक्षों में शांति चल रही थी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा में अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरे पकड़ेंगे गाड़ी का नंबर; सरकार का बड़ा फैसला

Viral News: 50 लाख का पैकेज छोड़ आध्यात्म की राह चुनेंगी गुरुग्राम की अक्षिता जैन, मां भी बनेंगी जैन साध्वी

Haryana News: हरियाणा में पात्र दुकानदारों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Haryana News: हरियाणा में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, अर्जुन चौटाला बोले- रोज हो रहे मर्डर, पुलिस भी नहीं सुन रही!

Haryana News: रोहतक में छठ पूजा के दौरान मारपीट और चाकूबाजी में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Haryana News: NHM कर्मचारियों को भी मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कवर, आरती सिंह राव ने किया बड़ा ऐलान