हरियाणा विधानसभा कितने ‘Gen-z’ विधायक? सदन तक कैसे पहुंचेगी यूथ की आवाज

On: August 27, 2026 6:41 PM
Follow Us:

Last Updated:

Haryana Assembly Elections: राजनीति में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है. हाल फिलहाल के राजनीतिक हलचल में युवाओं ने नया ट्रेंड सेट किया है. जैसे कि भारत की राजनीति में अनुभवी नेताओं को तवज्जो दिया जाता रहा है, लेकिन अब सुगबुगाहट बढ़ने लगी है. सभी दल यूथ को टारगेट करने लगे हैं. लेकिन, ये जानना जरूरी है कि क्या युवा केवल वोटर बनकर ही सिमट जा रहे हैं या फिर उनको लीड करने का मौका दिया जा रहा है? चलिए जानते हैं कि हरियाणा विधानसभा में कितने जेन-जी प्रतिनिधि हैं?

हरियाणा विधानसभा कितने 'Gen-z' विधायक? सदन तक कैसे पहुंचेगी यूथ की आवाजZoom

हरियाणा विधानसभा सीट के एकलौते जेन-जी विधायक आदित्य सुरजेवाला

चंडीगढ़: देश के राजनीति में हमेशा से अनुभवी नेताओं का दबदबा रहा है, लेकिन समय के साथ ट्रेंड बनता जा रहा है. अब राजनीति में यानी कि Gen-Z और यंगस्टर्स गूंज सुनाई देने लगी है. हाल के दिनों में देश और राज्य की राजनीति में युवाओं को अपनी ओर करने के लिए सभी राजनीतिक दल लगे हैं. चाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या फिर विपक्ष के नेता राहुल गांधी तक लगातार जेन-जी (Gen-Z) की बात कर रहे हैं. लेकिन, अब हम हरियाणा विधानसभा की बात करेंगे. हम जानने की कोशिश करेंगे कि 2024 के विधानसभा चुनाव में सदन में कितने ऐसे एमएलए चुनकर आए जो जेन-जी हैं.

आंकड़ों और चुनावी विश्लेषण के मुताबिक 2024 की हरियाणा विधानसभा में 40 साल या उससे कम उम्र (1984 के बाद जन्मे) के कुल 9 विधायक आए हैं. हालांकि, इनको मिलेनियल्स में रखा जा सकता है. वहीं, जेन-जी (Gen-Z) की बात करें तो केवल एक विधायक चुनकर सदन पहुंचे हैं. हालांकि, कुल विधायकों के हिसाब से देखा जाए तो कुल 90 विधायकों में से केवल एक ही ऐसे जेन-जी (Gen-G) हैं, जो कि 0.9 प्रतिशत से भी कम हैं. अगर, युवाओं को जो लिया जाए तो ये प्रतिशत 9 के पास पहुंच जाता है.

कौन है जेन-जी विधायक?
2024 विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे कांग्रेस के युवा नेता आदित्य सुरजेवाला. आदित्य सुरजेवाला की उम्र महज 25 वर्ष है. वे कैथल विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर सदन पहुंचे हैं. वह न सिर्फ इस बार के सदन के सबसे युवा विधायक हैं, बल्कि पूरे हरियाणा विधानसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य भी हैं. आदित्य कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे हैं.

हरियाणा विधानसभा की डेमोग्राफी समझते हैं
हरियाणा विधानसभा के विधायकों की उम्र के आंकड़ों पर नजर डालें तो सदन की तस्वीर कुछ इस तरह है:

  • औसत उम्र: हरियाणा विधानसभा के सदस्यों की औसत आयु 55.6 वर्ष है. यानी कि सदन में अनुभवी नेताओं की संख्या ज्यादा है.
  • 50 वर्ष या उससे कम उम्र के विधायक: सदन में 50 साल या उससे कम उम्र के कुल 28 विधायक मौजूद हैं.
  • सबसे उम्रदराज विधायक: कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता रघुकबीर सिंह कादियान 80 साल के हैं. वे बेरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वे सदन के सबसे बुजुर्ग सदस्य हैं.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अब इलेक्ट्रिक AC बसों में भी चलेगा छात्रों का बस पास, फ्री सफर की सुविधा शुरू

हिसार महिला टीचर हत्याकांडः आरोपी पति 4 महीने बाद गिरफ्तार, भेष बदलकर मथुरा, काशी, हरिद्वार और अयोध्या में छिपता रहा

पुर्नजन्म की कहानीः 85 साल की ‘पत्नी’ के अंतिम संस्कार में पहुंचा 25 साल का युवक, 1987 में मौत के बाद 2001 में दोबारा लिया था जन्म

जहां खत्म हो जाता है शहर का शोर, वहीं अरावली की गोद में बसता है बाबा लटा धारी का दरबार

रोहतक के होटल में प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या की, फिर खुद भी की जान देने की कोशिश

कार की छत पर बैठकर काम, गाड़ियों की लंबी कतार… नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक जाम, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा