gurugram hit and run case | Kalyan Bainshla | Women Biker

On: September 14, 2026 9:48 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram hit and Run Case Kalyan video: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला सामने आया है. उसने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी सफाई दी है. कल्याण का दावा है कि घटना वाले दिन लगभग 22-23 बाइकरों का एक ग्रुप उनकी कार को लगातार परेशान कर रहा था, रास्ता रोक रहे थे और बार-बार गाड़ी की स्पीड बढ़ा-घटा रहे थे. उन्होंने कहा कि टक्कर जानबूझकर नहीं मारी गई थी, बल्कि बाइक सवार के अचानक मुड़ने से हादसा हुआ. परिवार साथ होने और भीड़ के डर से वह मौके पर नहीं रुके.

ओके वेरी गुड… मैंने कोई गलती नहीं की, बाइकर को टक्कर मारने वाले कल्याण की सफाईZoom

महिला बाइकर को टक्कर मारने वाले आरोपी कल्याण की सफाई.

Gurugram hit and Run Case Kalyan video: गुरुग्राम महिला बाइकर को टक्कर मारने वाले कल्याण सामने आ चुका है. उसने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए अपना पक्ष रखते हुए सफाई दिया है. उसने कहा कि बाइकर को टक्कर मारने में मेरी कोई गलती नहीं थी. ये 20-22 बाइकर गैंगवाले मुझे परेशान कर रहे थे और मुझे गाली भी दे रहे थे. उसने अफसोस जताते हुए कहा कि मुझे नहीं पता था कि वह महिला बाइकर है, ये जानकर मुझे दुख हुई.

इंटरव्यू में अपनी बात रखते हुए कल्याण बैंसला ने दावा किया कि घटना वाले दिन वह अपनी फैमिली के साथ कार में मौजूद थे. उसके मुताबिक, लगभग 22 से 23 बाइकों का एक ग्रुप पिछले 10 मिनट से लगातार उनकी गाड़ी को परेशान कर रहा था. बाइकर कभी तेजी से आगे निकल जाते, तो कभी अचानक स्पीड कम करके उनका रास्ता ब्लॉक कर देते थे. इस लगातार हुड़दंग के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी.

कल्याण ने अपने सफाई में क्या कहा?
उसने कहा कि अपनी कार से हाथ बाहर निकालकर एक बाइक राइडर को इशारा किया. बाइक राइडर की तारीफ करते हुए कहा, ‘आप बहुत अच्छी बाइक चला रहे हो, लेकिन थोड़ा धीरे और संभलकर. उसने खुद भी बाइक राइडर बताया. उसने कहा कि उसे भी बाइक चलाना पसंद है. लेकिन, बाइक राइडर्स को लेकर इसलिए परेशान हुआ क्योंकि उनकी बाइकें कभी कार के आगे तो कभी पीछे आ रही थीं.

किसी को नुकसान पहुंचाने का इरादा नहीं
कल्याण ने सफाई में कहा कि हादसे के बाद जब वह रेड लाइट पर रुका, कार में मौजूद मेरे भाई ने कहा कि अगर यहां रुकेंगे तो मारपीट हो सकती थी. चुंकि कार में हमारे परिजन थे, जिसमें एक महिला भी थीं, तो डर से हम कार लेकर आगे निकल गए. जब बाद में पता चला कि जिस बाइक राइडर से टक्कर हुई थी, वह महिला थी. तो इस बात का मझे काफी अफसोस हुआ. मेरा उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था. पूरी घटना को एक दुर्घटना बताया और कहा कि टक्कर गलती से हुई. उसका कहना है कि मीडिया और सोशल मीडिया पर बार-बार एक छोटी सी वीडियो क्लिप दिखाई जा रही है, जो कि सही नहीं है.

मौके पर न रुकने की बताई बड़ी वजह
हादसे के बाद तुरंत मौके से फरार होने के सवाल पर कल्याण ने सफाई दी कि कार में उनकी फैमिली कार में मौजूद थी. उसे डर था कि 22-23 लोगों का यह गुस्सैल ग्रुप उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट या हिंसा कर सकता है. इसी डर और परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वे वहां से भाग निकले. उसने सफाई देते हुए कहा कि उसका इरादा किसी को भी नुकसान पहुंचाने का नहीं था.

सोशल मीडिया क्लिप्स को बताया अधूरा
कल्याण बैंसला ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप्स को आधा-अधूरा और एडिटेड करार दिया है. उनका कहना है कि उन्हें गलत तरीके से विलेन के तौर पर दिखाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि उनका रिकॉर्ड पूरी तरह साफ-सुथरा रहा है और वे खुद अधिकारियों के संपर्क में हैं. उन्होंने पुलिस से अपील की है कि उनके परिवार को बेवजह परेशान करने के बजाय उनसे सीधे पूछताछ की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Faridabad News : धान-गेहूं छोड़ एक एकड़ में लगाया ऐसा बाग, फरीदाबाद के मुकेश हर पेड़ से छप रहे नोट

चेहरा नहीं दिखाऊंगी पर छोडूंगी नहीं, गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में बाइकर सिया कराया FIR, गाड़ी नंबर से खोजेगी पुलिस

कोई रास्ता नहीं देगा तो उसे कार से यूं कुचल दोगे? गुरुग्राम हिट एंड रन केस में आरोपी की बात सुन खूल खौल उठेगा

Gurgaon Lady Biker Hit & And Run Case | लेडी बाइकर, सफेद रंग की कार… मारी टक्कर और सड़क से निकलने लगी चिंगारी, इस हरकत पर क्या सजा देंगे आप?

क्या गुरुग्राम खिसक रहा है, दिल्ली के छोर पर बसा रिहायशी हब कैसे बना इसका चेहरा?

फौजी दोस्त की कार, जिम का ऑनर, कौन है गुरुग्राम में महिला राइडर सिया की बाइक को टक्कर मारने का आरोपी कल्याण बैंसला?