हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, पार्टनर गिरफ्तार, सात साल की बेटी घायल

On: September 17, 2026 8:39 AM
Follow Us:

Last Updated:

Hansi Live In Partner Murder: हरियाणा के हांसी में लिव-इन पार्टनर रचना की हत्या के आरोप में चांदी गिरफ्तार. विवाद के बाद डंडे से वार कर हत्या की. पुलिस ने लापता बेटे मानव को रोहतक से बरामद किया. घायल बेटी अस्पताल में भर्ती है.

ख़बरें फटाफट

हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, पार्टनर गिरफ्तारZoom

हांसी.  हरियाणा के हांसी जिले के न्यू सुभाष नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला रचना की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी चांदी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, मृतका रचना आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान गुस्से में आरोपी  चांदी ने महिला के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला की बेटी पर भी हमला किया और उसे भी मारने की कोशिश की. घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है. बच्ची के होश में आने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी, जिससे मामले से जुड़े और तथ्य सामने आ सकते हैं.

घटना के बाद रचना का 7 वर्षीय बेटा मानव लापता था. पुलिस ने बच्चे को रोहतक जिले में आरोपी की बहन के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार बच्चे को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है. आरोपी की बहन की इस वारदात में कोई भूमिका सामने नहीं आई है.

होटल में भी काम करता था आरोपी

DSP अक्षय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के समय आरोपी अकेला था. दोनों के बीच विवाद के बाद आरोपी ने अचानक महिला पर हमला किया. पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है आरोपी ढाणी ठकरियां का रहने वाला है और पहले एक होटल में काम करता था. वह पिछले कुछ समय से होटल से भी फरार था. आरोपी के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी और उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में रफ्तार का कहरः द्वारका एक्सप्रेसवे पर 20 साल के छात्र की कार ने 4 को रौंदा, 2 लोगों की मौत

जेवर एयरपोर्ट के जमीन अधिग्रहण के बाद अब तक नहीं मिला मुआवजा, आरपार के मूड़ में किसान, 26 दिन से चल रहा धरना

दिल्ली-NCR में गैंग चलाने वाले दो बदमाशों का फरीदाबाद में पुलिस ने किया एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली

हरियाणा के बहादुरगढ़ युवक की हत्या, सरकारी स्कूल के कमरे में मिला शव, शाम को घर से निकला था नीरज, सुबह मिली लाश

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, जांच के लिए SIT गठित, ACP महिला अपराध करेंगी नेतृत्व

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी