Haryana News: बरवाला में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत

On: September 21, 2026 10:14 AM
Follow Us:

Barwala Accident News: हरियाणा के बरवाला शहर में गणपति महोत्सव के विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गणपति विसर्जन के दौरान एक पिकअप गाड़ी का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, बरवाला शहर में करीब एक सप्ताह से गणपति महोत्सव चल रहा था। सोमवार को गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच यह हादसा हुआ। पिकअप का टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक पर सवार दोनों युवक इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए बरवाला के स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने दोनों युवकों की जांच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिकअप का टायर फटना हादसे की प्रमुख वजह बताई जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now