Haryana News: धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील; श्याम सिंह राणा ने दिया भरोसा

On: September 23, 2026 5:24 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में 249 मंडियां हैं। वर्तमान में कुछ मंडियों में धान की आवक शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों द्वारा दर्ज की गई फसल का सत्यापन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में किसानों की फसल का सैटेलाइट के माध्यम से सत्यापन हो चुका है, जबकि शेष मामलों का मैनुअल सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए उपायुक्त, एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद औसत उत्पादन के आधार पर धान खरीद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे संयम बनाए रखें और खरीद प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें।

मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को करनाल में नमो क्रिकेट लीग के समापन कार्यक्रम के पश्चात पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार मंडियों में जियो फेंसिंग की व्यवस्था की गई है। मंडी में प्रवेश के बाद ही गेट पास जारी होगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पराली प्रबंधन को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। किसानों को पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी उपलब्ध करवाई गई है और पराली का उपयोग विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को खेत में मिलाने से भूमि में कार्बन की मात्रा बढ़ती है तथा इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है। सरकार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: टीम इंडिया के गोल्ड जीतने पर अनिल विज ने दी बधाई, केजरीवाल-सुरजेवाला के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया

Haryana News: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और HCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Haryana News: गुरुग्राम में PFI Innovation Center India की शुरुआत, राव नरबीर सिंह बोले- हरियाणा की नीतियों पर बढ़ा वैश्विक कंपनियों का भरोसा

Haryana News: जींद बाईपास चौक को मिलेगी जाम से राहत, 91.97 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

Haryana News: एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव- खेल मंत्री गौरव गौतम

Haryana News: फरीदाबाद में गाड़ी में आग लगाकर की थी फायरिंग, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा