IMD Alert: आज लगभग पूरे देश में जमकर बरसेंगे बादल, जानें अपने राज्य का हाल, कहीं ऑरेंज अलर्ट तो नहीं | National

On: September 29, 2026 6:42 AM
Follow Us:

Weather Today
कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में अति भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली. मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है और पिछले दो दिन से राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार, 28 सितंबर को देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है. पहाड़ी क्षेत्र वाले राज्य उत्तराखंड में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है.

देश की राजधानी का मौसम शनिवार को अचानक बदल गया और दिन भर बादल घिरे रहने के बाद शाम को जमकर बारिश हुई. दिल्ली में 28 सितंबर को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. राजधानी में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. बारिश की आशंका लगातार बनी हुई है. फरीदाबाद और गुरुग्राम में गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है. हरियाणा-दिल्ली क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी है.

बात दिल्ली से सटे राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो यहां 28 सितंबर मौसम का पूर्वानुमान लगभग एक जैसा है. पूर्वी यूपी में भारी और पश्चिमी यूपी में बादल के जमकर बरसने की उम्मीद जताई गई है. कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. 29 सितंबर से मौसम चेतावनी में कमी आने की उम्मीद है. मौसम के अचानक एक बार फिर से करवट लेने के बाद राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा है. जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने और फ्लैश फ्लड की आशंका वाले क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. रेड अलर्ट वाले और बाढ़ की आशंका वाले जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं.

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में रविवार, 28 सितंबर का मौसम भीगा रहने वाला है. राज्य के कई शहरों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. इसके साथ कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश से भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा बढ़ सकता है. नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी अपडेट लेते रहने की अपील की है.

बात एक और पहाड़ी राज्य की करें तो हिमाचल प्रदेश में 28 सितंबर, सोमवार को जमकर बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है. इतना ही नहीं पूर्वानुमान में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. 29 सितंबर को भी भारी बारिश जारी रह सकती है. पंजाब में भी आज को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. कल, मंगलवार (29 सितंबर) से राज्य के लिए फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं है.

झारखंड में सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से बारिश हो रही है. आज को कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 29 सितंबर से मौसम में सुधार की उम्मीद है. पूर्वी राजस्थान में सोमवार को गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले कुछ दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

IMD Alert Weather Today: 17 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में यलो अलर्ट | State

फरीदाबाद से लापरवाही की ग्राउंड रिपोर्टः 3 साल की मासूम नेहा, 10 साल पुराना बोरवेल और परिवार को जिंदगीभर का गम

बिहार में अक्सर गिरते रहते हैं पुल, फिर हरियाणा का ये ब्रिज क्यों और कैसे 150 साल से टिका हुआ है, क्या है तकनीक?

LPU Controversy: मिठाई की दुकान से 600 एकड़ की यूनिवर्सिटी तक, 30000 से ज्यादा छात्र, कौन हैं LPU के मालिक अशोक मित्तल?

Farming Tips | Paddy Farming | Agriculture | किसान है या जादूगर? एक ही मौसम में कर ली तीन-तीन बार कमाई, खेत को बना दिया कुबेर का खजाना

पुजारी की हत्या मामले में पुलिस का खुलासा, नशा करने से रोकने पर भड़के हत्यारे, सिल-बट्टे से सिर कूचा