सोनीपत में सही ढंग से सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों का ऐसा प्रदर्शन देखकर सब हैरान, अधिकारी के दफ्तर में खाली कुर्सी की उतारी आरती

On: September 29, 2026 2:54 PM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat News: सोनीपत में ग्रामीणों ने घटिया सड़क निर्माण के विरोध में PWD कार्यालय में खाली कुर्सी पर सामग्री रखकर आरती उतारी. उन्होंने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कार्रवाई न होने पर कार्यालय पर ताला लगाने की चेतावनी भी दी.

ख़बरें फटाफट

सही ढंग से सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों का ऐसा प्रदर्शन देखकर सब हैरानZoom

सोनीपत के गांव बड़वासनी से ट्रिपल आईटी तक बनी सड़क में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत.

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन किया है. सोनीपत लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों के न मिलने पर खाली कुर्सी पर सड़क में इस्तेमाल की गई सामग्री रखकर आरती उतारी गई और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दोषी अधिकारी और ठेकेदार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो कार्यालय पर ताला लगा दिया जाएगा.

दरअसल, सोनीपत के गांव बड़वासनी से ट्रिपल आईटी तक बनी सड़क में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मिट्टी का प्रयोग कर लाखों रुपये का गबन किया जा रहा है. लेकिन जब ग्रामीणों को कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिला, तो उन्होंने सीनियर इंजीनियर के कार्यालय के बाहर पहले धरना दिया और नारेबाजी की.

इसके बाद उन्होंने एक खाली कुर्सी पर सड़क में इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री रखकर आरती उतारी. इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए अन्य श्लोकों का भी प्रयोग किया.

जिला पार्षद संजय ने कहा कि सड़क की शिकायत उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी.

जिला पार्षद संजय ने कहा कि सड़क की शिकायत उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. जिसे लेकर आज वह सोनीपत पहुंचे थे लेकिन यहां पर भी कोई अधिकारी नहीं मिला. इसके बाद अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया गया है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर ताला लगा देंगे.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में IDFC  बैंक में 645 करोड़ रुपये के घोटाले में चंडीगढ़, मोहाली समेत 14 ठिकानों पर ED की रेड

हिसार में जतिन हत्याकांड में पत्नी आशा भी गिरफ्तार, अश्वनी के साथ मिलकर ऐसे रची साजिश, गाड़ी के क्लेम का बहाना बनाया था

गुरुग्राम के MG रोड पर फुट ओवरब्रिज और सिकंदरपुर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, GMDA ने शुरू की कवायद, सड़क पर उतरे MD मीणा

IMD Alert Weather Today: 17 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में यलो अलर्ट | State

IMD Alert: आज लगभग पूरे देश में जमकर बरसेंगे बादल, जानें अपने राज्य का हाल, कहीं ऑरेंज अलर्ट तो नहीं | National

फरीदाबाद से लापरवाही की ग्राउंड रिपोर्टः 3 साल की मासूम नेहा, 10 साल पुराना बोरवेल और परिवार को जिंदगीभर का गम