Haryana News: बहादुरगढ़ में निर्माणाधीन अस्पताल की बिल्डिंग से मिला बिट्टू का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

On: October 2, 2026 7:21 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल परिसर में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की नई निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान लाइन पार के जौहरी नगर निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बिट्टू कल शाम करीब 8 बजे अपनी बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की।

बिट्टू के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि किसी का फोन आने के बाद ही बिट्टू घर से निकला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फॉरेंसिक) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हादसा है या हत्या।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now