करनाल में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल

On: October 7, 2026 2:58 AM
Follow Us:

school van accident 1

Haryana News: करनाल जिले के घरौंडा में पोस्ट ऑफिस के पास मंगलवार को एक ट्रक ने स्कूल वैन को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन में सवार 7-8 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल वैन फुटपाथ पर चढ़ गई और वहां ख़ड़ी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को गाड़ी से बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल बच्चों का चल रहा इलाज

जानकारी के मुताबिक, स्कूल की वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में कई बच्चों को चोटें आईं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस कर रही जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने ट्रक और स्कूल वैन से संबंधित जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हादसे के कारणों और घायल बच्चों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Sonipath Crime: कलयुगी बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां को मार डाला, शादी से किया था इनकार, करंट लगने का रचा नाटक | Crime

जमीन खरीदने की है तैयारी तो पहले करें ये काम, वरना फर्जी रजिस्ट्री में फंस सकता है पैसा

परिवार विदेश में, मगर साहिल ने चुना भारत का साथ…. लाखों की नौकरी छोड़ अब कर रहें ये काम

PSEB Exam 2027: बोर्ड परीक्षा फॉर्म की तारीखें जारी, डेडलाइन चूकी तो होगी कार्रवाई

जावेद ने बनकर हिंदू महिला से की शादी, 6 महीने बाद खुला राज तो 3 बच्चों का बाप निकला, 12 साल पुरानी पहली बेगम ने भी काटा बवाल

गुरुग्रामः डेटिंग ऐप के जरिये हुस्न का जाल फेंकती थी MBA पास हसीना, फिर लाखों रुपये वसूलती थी, 90 लाख की वसूली में गिरफ्तार