Last Updated:
Yamuna Nagar Crime News: हरियाणा के यमुनानगर में साइबर ठगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाकर महिला से मकान बनवाने में मदद का झांसा देकर 7 लाख 72 हजार रुपये ठग लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाकर अमादलपुर निवासी एक महिला को ठगी का शिकार बनाया गया.
यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर में साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाकर अमादलपुर निवासी एक महिला को ठगी का शिकार बनाया गया. आरोपियों ने मकान बनवाने में मदद का भरोसा दिया और रजिस्ट्री सहित अन्य खर्चों के नाम पर महिला से 7 लाख 72 हजार रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, मामला यमुनानगर के अमादलपुर गांव का है. पीड़िता मोमिना ने फेसबुक पर सीएम विजय थलापति फाउंडेशन के नाम से एक पेज देखा था. पेज पर दावा किया गया था कि यह संस्था मुख्यमंत्री से जुड़ी है और जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद करती है. संपर्क के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर मोमिना ने बातचीत शुरू की. इसके बाद उनके व्हाट्सऐप पर संदेश आने लगे.
शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पुलिस
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…








