कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, चाचा की अस्थियां विसर्जित करने गया था 24 वर्षीय भतीजा नहर में बहा, परिवार का इकलौता चिराग, चल रही तलाश

On: November 10, 2026 12:56 PM
Follow Us:

Last Updated:

Kurukeshetra News: कुरुक्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास नहर में चाचा की अस्थियां प्रवाहित करते समय 24 वर्षीय देवेंद्र सिंह तेज बहाव में बह गया. SDRF और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है.

कुरुक्षेत्र में चाचा की अस्थियां विसर्जित करने गया था भतीजा नहर में बहाZoom

गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर में कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया.

कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव मिर्जापुर के पास नहर में चाचा की अस्थियां प्रवाहित करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. गांव ढांड निवासी 24 वर्षीय देवेंद्र सिंह नहर में बह गया. हादसे के बाद SDRF की टीम और गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर में कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया.

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह अपने चाचा की अस्थियां नहर में प्रवाहित करने के लिए दो अन्य युवकों के साथ गांव मिर्जापुर के पास पहुंचा था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान अस्थियां नहर में प्रवाहित करते समय देवेंद्र सिंह अचानक नहर के तेज बहाव में बह गया. उसके साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके.

बताया जा रहा है कि देवेंद्र सिंह के चाचा का 4 तारीख को सड़क हादसा हुआ था, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी. इसके बाद परिवार के सदस्य चाचा की अस्थियां प्रवाहित करने के लिए नहर पर पहुंचे थे. इसी दौरान परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. 24 वर्षीय देवेंद्र सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था. हादसे की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम और गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे और नहर में युवक की तलाश के लिए कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया. हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला.

गोताखोर कर रहे तलाश

युवक के नहर में बहने की घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजन देवेंद्र सिंह की तलाश को लेकर चिंतित हैं. नहर में सर्च अभियान जारी रहने के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया. DSP सुरेश कुमार ने बताया कि युवक की तलाश चल रही है. अस्थियां विसर्जित करने के लिए देवेंद्र गया था. गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि युवक की तलाश चल रही है और अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कोई लटककर, तो कोई खड़े-खड़े कर रहा सफर.. अंबाला के कैंट स्टेशन पर छठ यात्रियों की भीड़ बेकाबू

शादी में बार-बार आ रही रुकावट, कारोबार नहीं पकड़ रहा रफ्तार? गोवर्धन पूजा पर करें ये काम

दीपावली पर सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र में आग का तांडव, दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाह

व्हाट्सऐप पर फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो का गलत इस्तेमाल करने वालों होती है कार्रवाई, आईटी एक्ट की धारा-66 में है दंड का प्रावधान

अंबाला में गोवर्धन पूजा की अनोखी परंपरा, हजारों लीटर दूध बांटकर मनाते हैं त्योहार, जानिए क्या है मान्यता?

फरीदाबाद में आवारा कुत्ते का खौफ, 6 साल के मासूम को बुरी तरह नोचा, होंठ पर आए 7 टांके