Last Updated:
Ayurvedic Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या काफी बदल गई है. देर रात तक मोबाइल चलाना, टीवी देखना और काम के तनाव में रहना लोगों की आदत बन गई है. इसका असर उनकी नींद पर भी पड़ रहा है. कई लोग रातभर बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन उन्हें आसानी से नींद नहीं आती.
फरीदाबाद: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या काफी बदल गई है. देर रात तक मोबाइल चलाना, टीवी देखना और काम के तनाव में रहना लोगों की आदत बन गई है. इसका असर उनकी नींद पर भी पड़ रहा है. कई लोग रातभर बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन उन्हें आसानी से नींद नहीं आती. कुछ लोग इसके लिए नींद की गोलियों का सहारा लेने लगते हैं. हालांकि, आयुर्वेद में कुछ ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर नींद की समस्या में राहत मिल सकती है.
सर्वोदय हॉस्पिटल, सेक्टर-8 फरीदाबाद के सीनियर आयुर्वेदिक कंसल्टेंट डॉ. चेतन शर्मा ने Local18 से बातचीत में इसके तीन आसान उपाय बताए हैं. डॉ. चेतन शर्मा बताते हैं कि नींद नहीं आना आजकल एक बड़ी समस्या बन गई है. हालांकि, कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके इस परेशानी को कम किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले रात को सोने से करीब आधा से एक घंटा पहले मोबाइल बंद कर देना चाहिए. साथ ही टीवी भी नहीं देखना चाहिए. सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि मोबाइल और टीवी देखने से दिमाग सक्रिय रहता है.
दूसरा उपाय पैरों की मालिश
डॉ. चेतन शर्मा बताते हैं कि दूसरा उपाय पैरों की मालिश करना है. रात को सोने से करीब आधा घंटा पहले दोनों पैरों में तिल के तेल से अच्छी तरह मालिश करनी चाहिए. इससे नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है और शरीर को शांत होने में मदद मिलती है. इस आदत को रोजाना अपनाने से नींद आने में भी सहायता मिल सकती है. इसके अलावा सरसों के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. सरसों के तेल में लहसुन डालकर गर्म करना जरूरी नहीं है. सामान्य सरसों के तेल से भी मालिश की जा सकती है. तिल और सरसों दोनों के तेल से मालिश करने पर शरीर में वात को संतुलित रखने में मदद मिलती है. आयुर्वेद में वात का संतुलन बनाए रखना अच्छी नींद के लिए भी उपयोगी माना जाता है.
रात में मोबाइल चलाने का असर नींद पड़
उनका कहना है कि आजकल बहुत से लोग रात में एक-दो बजे तक मोबाइल चलाते रहते हैं. इसका सीधा असर उनकी नींद पर पड़ सकता है. जब कोई व्यक्ति लगातार मोबाइल या टीवी देखता है तो दिमाग को जागते रहने का संकेत मिलता है. ऐसे में दिमाग सक्रिय रहता है और सोने में परेशानी होती है. इसलिए रात को समय पर मोबाइल बंद करना जरूरी है. जिन लोगों को लंबे समय से नींद नहीं आने की परेशानी है, वे रात में एक कप गुनगुना दूध पी सकते हैं. इससे भी नींद आने में मदद मिल सकती है. हालांकि, हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए समस्या लगातार बनी रहने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.












