हरियाणा के पहले नार्को-टेरर केस में ATS की बड़ी कार्रवाई, दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार, पंचकूला के अलिफ लैला क्लब पर की थी फायरिंग

On: November 17, 2026 10:39 AM
Follow Us:

Last Updated:

Panchkula News: पंचकूला के अलिफ लैला क्लब फायरिंग मामले में हरियाणा ATS को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े दो इनामी आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है. अदालत ने दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया.

हरियाणा के पहले नार्को-टेरर केस में ATS की बड़ी कार्रवाई, 2 और इनामी गिरफ्तारZoom

बिहार में घर बनाने के नए नियम लागू, 8 फीट से छोटा कमरा नहीं बना सकेंगे,

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब फायरिंग मामले में हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड यानी ATS को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े दो और इनामी आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान बलविन्द्र सिंह उर्फ छनकु और सुखविन्द्र सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है. दोनों फाजिल्का जिले के रहने वाले हैं. बलविन्द्र पर 50 हजार और सुखविन्द्र पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था. गौर रहे कि यह हरियाणा का पहला नार्को-टेरर केस था.

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी पहचान और ठिकाने बदल रहे थे. एसओजी अंबाला की विशेष टीम ने 14 नवंबर को योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया. अदालत ने आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है.

एटीएस के एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को क्लब में हुई फायरिंग की जांच के दौरान बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ था. जांच में अमेरिका में बैठे हैंडलरों के संपर्क, हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई तथा ड्रग मनी के लेन-देन के तथ्य सामने आए हैं.

अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. पहले गिरफ्तार आरोपियों से तीन गाड़ियां, एक मोटरसाइकिल, दो अवैध पिस्टल, 11 कारतूस, 529 ग्राम हेरोइन और तीन कैश काउंटिंग मशीन बरामद की गई हैं. फिलहाल एटीएस आरोपियों के मोबाइल फोन, वित्तीय लेन-देन और विदेशी हैंडलरों से संपर्क की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े कई और अहम खुलासे होने की उम्मीद है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now