यमुनानगर में पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश का एनकाउंटर, सरपंच के घर पर भी की थी फायरिंग

On: November 18, 2026 10:56 AM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस और बदमाश परमिंदर के बीच मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में बदमाश की टांग में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पर हत्या और फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं.

5 हजार रुपये के ईनामी बदमाश का एनकाउंटर, सरपंच के घर पर भी की फायरिंग Zoom

हरियाणा के यमुनानगर के गांव बड़ी पाबनी में सीआईए स्टाफ-2 और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई.

यमुनानगर. हरियाणा के  यमुनानगर के गांव बड़ी पाबनी में सीआईए स्टाफ-2 और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में बदमाश परमिंदर की टांग में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया. घायल बदमाश को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है.

जानकारी के अनुसारस परमिंदर पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर 19 सितम्बर जगाधरी की गंगानगर कॉलोनी में तीन लोगों पर फायरिंग करने का आरोप है. इस वारदात में मंगा नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हुआ था. इसके बाद बदमाशों ने गांव मुसिंबल में सरपंच के घर पर भी फायरिंग की थी. आरोपी पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था.

पुलिस के मुताबिक, सीआईए स्टाफ-2 को सूचना मिली थी कि बड़ी पाबनी में हथियारों से लैस एक बदमाश बाइक पर घूम रहा है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी बाइक लेकर भागने लगा और श्मशान घाट में पहुंचकर दीवार की आड़ से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं. इस दौरान बदमाश की एक गोली सब इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उसकी जान बच गई. वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश की टांग में लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया. आरोपी की पहचान पंजाब के राजपुरा निवासी परमिंदर के रूप में हुई है.

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि आरोपी पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य मामले दर्ज हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे एक बदमाश के इशारे पर सरपंच के घर पर फायरिंग की गई थी. पुलिस अब परमिंदर से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. फिलहाल उसके दो साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

IIM Bangalore MBA Akshita Jain: IIM बेंगलुरु से MBA, 50 लाख की नौकरी छोड़ी, अब मां के साथ साध्वी बनेंगी अक्षिता

बच्ची पर ईंट से हमला करने वाले छात्र के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी बात जानकर हिल जाएगा दिमाग!

मार्कशीट में छोटी गलती भी बड़ा सिरदर्द, रुक जाएंगे कई काम, फरीदाबाद के वकील से जानिए सुधार कराने का पूरा तरीका

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के अध्यक्ष, डॉक्टर केके खंडेलवाल चीफ नेशनल कमिश्नर निर्वाचित

1857 की क्रांति से भी पुरानी है अंबाला की ये गौशाला, गोपाष्टमी पर उमड़ा भक्तों का हुजूम

हरियाणा में ताकत का महासंग्राम, टायर उठाने पर मिलेगा लाखों का इनाम, इस दि‍न होगा मुकाबला