कपाल मोचन मेले लिए 20 से 24 नवंबर तक अंबाला से मिलेगी सीधी बस, पंजाब-हिमाचल के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

On: November 18, 2026 9:02 PM
Follow Us:

Last Updated:

Ambala ki local news : यमुनानगर के कपाल मोचन तीर्थ में हर साल लगने वाले मेले का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस मेले में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और आसपास के कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं. हरियाणा रोडवेज ने अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस स्टैंड से मेले के लिए स्पेशल बसों का संचालन शुरू किया है, ताकि श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थल तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो. ये बसें 20 नवंबर को दोपहर से लेकर 24 नवंबर की रात तक चलेंगी. अंबाला छावनी बस स्टैंड इंचार्ज रमेश चंद्र ने बताया कि 20 नवंबर से कपाल मोचन मेला शुरू हो जाएगा. श्रद्धालुओं को मेले तक पहुंचने के लिए अलग-अलग बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अंबाला छावनी बस स्टैंड पर करीब 110 बसें उपलब्ध कराई गई हैं. यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी.

अंबाला. हरियाणा के यमुनानगर जिले के बिलासपुर स्थित ऐतिहासिक कपाल मोचन तीर्थ में हर साल लगने वाले मेले का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस मेले में हरियाणा ही नहीं, बल्कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश और आसपास के कई राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. कोई परिवार के साथ तीर्थ में माथा टेकने आता है, तो कोई अपनी मन्नत पूरी होने पर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचता है. इस बार भी रोडवेज विभाग ने अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस स्टैंड से कपाल मोचन मेले के लिए स्पेशल बसों का संचालन शुरू किया है, ताकि श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थल तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो. अंबाला छावनी बस स्टैंड इंचार्ज रमेश चंद्र ने बताया कि 20 नवंबर से कपाल मोचन मेला शुरू हो जाएगा. इसे देखते हुए अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस स्टैंड से स्पेशल बसें लगाई गई हैं. ये बसें 20 नवंबर को दोपहर से लेकर 24 नवंबर की रात तक चलेंगी.

ये रहेगा रूट

ये बसें अंबाला से साहा होते हुए सड़ौरा और बिलासपुर के रास्ते सीधे कपाल मोचन मेले तक पहुंचेंगी. इससे पंजाब और हिमाचल प्रदेश से अंबाला पहुंचने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी. उन्हें अलग-अलग बसें बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अंबाला छावनी बस स्टैंड पर करीब 110 बसें उपलब्ध कराई गई हैं.

ठहरने का भी इंतजाम

रमेश चंद्र ने बताया कि रोडवेज विभाग का प्रयास है कि किसी भी श्रद्धालु को बस के इंतजार में ज्यादा समय न बिताना पड़े. यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी. बस स्टैंड पर यात्रियों के ठहरने और आराम करने के लिए टेंट की व्यवस्था भी की जाएगी. बसों में पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है. मेले से वापस अंबाला आने वाले यात्रियों के लिए भी बसों की व्यवस्था रहेगी.

यात्रियों की सहायता के लिए अंबाला छावनी बस स्टैंड पर विशेष काउंटर भी लगाए गए हैं, यहां से श्रद्धालु बसों के रूट, संचालन और दूसरी जरूरी जानकारियां पा सकते हैं. बस स्टैंड पर समय-समय पर अनाउंसमेंट भी किया जाएगा, ताकि यात्रियों को अपनी बस की जानकारी आसानी से मिल सके. रोडवेज विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं. बसों में ही टिकट की सुविधा रहेगी और अलग से कोई टिकट काउंटर नहीं लगाया गया है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

IMD Weather Update: 18 नवंबर को बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, दिल्ली में सुबह रहेगी ठंड, जानें देशभर का मौसम | National

पानीपत में 6 साल पुराने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, शराब के ठेके के सेल्समैन की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार

फैक्ट्री में काम करते समय हुआ हादसा तो घबराएं नहीं, जानिए इलाज से लेकर मुआवजे तक के नियम

हरियाणााः पंचकूला अस्पताल में मरीज तड़फता रहा, नहीं मिला इलाज, 5 नर्सें और सिक्योरिटी गार्ड सस्पेंड, हड़ताल का ऐलान

यमुनानगर में पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश का एनकाउंटर, सरपंच के घर पर भी की थी फायरिंग

IIM Bangalore MBA Akshita Jain: IIM बेंगलुरु से MBA, 50 लाख की नौकरी छोड़ी, अब मां के साथ साध्वी बनेंगी अक्षिता