Last Updated:
Astro tips for debt relief : कई लोग अपना कारोबार शुरू करने के लिए बैंक से लोन लेते हैं. ऐसे में एक तरफ बैंक की किस्तों का दबाव और दूसरी तरफ घर का खर्च. इस स्थिति में कोई भी व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार हो जाएगा. क्या आपके साथ भी यही हो रहा है. कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि बिजनेस में मुनाफा होने के बजाय लगातार नुकसान होने लगता है. लोकल 18 ने इस बारे में अंबाला के लाल किताब एस्ट्रोलॉजर कुमार गौरव से बात की. वे बताते हैं कि कोई नया बिजनेस या काम शुरू करने से पहले अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए. कई बार व्यक्ति बिना अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति को समझे बैंक से लोन लेकर कारोबार शुरू कर देता है. ऐसा न करें.
अंबाला. बहुत से लोग नौकरी के साथ अपना कारोबार शुरू करने या नया बिजनेस खड़ा करने के लिए बैंक से लोन लेते हैं. शुरुआत में उन्हें उम्मीद होती है कि कारोबार अच्छा चलेगा और धीरे-धीरे बैंक का कर्ज भी उतर जाएगा, लेकिन कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि बिजनेस में मुनाफा होने के बजाय लगातार नुकसान होने लगता है. एक तरफ बैंक की किस्तों का दबाव और दूसरी तरफ घर का खर्च, ऐसे में व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है. इसी समस्या को लेकर लोकल 18 ने अंबाला के लाल किताब एस्ट्रोलॉजर कुमार गौरव से बात की. वे बताते हैं कि किसी भी व्यक्ति को नया बिजनेस या काम शुरू करने से पहले अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए. कुंडली का दशम भाव व्यक्ति के कर्म और कार्यक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है. इसी भाव के माध्यम से ज्योतिष में यह देखा जाता है कि व्यक्ति किस क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकता है.
मंगल ग्रह कर्ज से संबंधित
कुमार गौरव बताते हैं कि कई बार व्यक्ति बिना अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति को समझे बैंक से लोन लेकर कारोबार शुरू कर देता है. अगर परिस्थितियां उसके अनुकूल नहीं होतीं तो कारोबार में परेशानी आ सकती है और व्यक्ति धीरे-धीरे कर्ज के बोझ में दबता चला जाता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मंगल ग्रह को कर्ज से संबंधित कारक ग्रह माना गया है, जबकि शुक्र और चंद्रमा को घर में सुख-समृद्धि और बरकत से जोड़कर देखा जाता है. जब व्यक्ति पर कर्ज बढ़ता जाता है और आमदनी के मुकाबले खर्च अधिक हो जाता है तो घर में तनाव, चिड़चिड़ापन और आपसी झगड़े भी बढ़ सकते हैं. ऐसी स्थिति में मंगल ग्रह की शांति के लिए कुछ छोटे-छोटे उपाय करने की सलाह दी जाती है.
कुमार गौरव बताते हैं कि मंगल ग्रह से संबंधित वस्तुओं में लाल साबुत मसूर की दाल को महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में कर्ज से परेशान व्यक्ति आधा किलो या एक किलो लाल साबुत मसूर की दाल मंदिर में दान कर सकता है. इसे हनुमान जी के चरणों में अर्पित करके कर्ज से मुक्ति की प्रार्थना भी कर सकते हैं. इस दौरान व्यक्ति हनुमान जी से प्रार्थना करे कि कर्ज के कारण उसके जीवन में मानसिक तनाव बना हुआ है और उसे इस परेशानी से निकलने के लिए भगवान का आशीर्वाद चाहिए. ज्योतिषाचार्य ने दूसरा उपाय बताते हुए कहा कि कर्ज से परेशान व्यक्ति लगातार 43 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ करे. पाठ के दौरान हनुमान जी का स्मरण और उनका नाम जाप करना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी की आराधना से व्यक्ति को साहस और मानसिक मजबूती मिलती है.
भोलेनाथ भी दिलाते हैं मुक्ति
कुमार गौरव के अनुसार, मंगल ग्रह को अनुकूल करने के लिए भगवान शिव की पूजा भी की जा सकती है. इसके लिए बिना नींबू मिलाए गन्ने का रस शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके बाद जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से अपनी आर्थिक परेशानियां दूर करने और कर्ज से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना करें. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल छठे भाव में स्थित है तो ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार उसे मंगलवार के दिन लेन-देन से बचने और बैंक से लोन लेने में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. ये सभी उपाय ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इनसे कर्ज खत्म होने या कारोबार चलने की गारंटी नहीं है. कर्ज से बाहर निकलने के लिए अपनी आमदनी और खर्च का हिसाब रखें. समय पर किस्त चुकाएं और जरूरत पड़ने पर वित्तीय सलाहकार से भी मदद लें.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…










