Breaking: हरियाणा रोडवेज बस पर कार सवार युवकों का हमला, पथराव से शीशे टूटे, यात्री घायल

On: September 17, 2025 1:00 PM
Follow Us:
Haryana News, Jind News, Haryana Roadways, Stone Pelting, Chandigarh Bus Attack, हरियाणा

हरियाणा के जींद से बड़ी खबर सामने आई है। जींद से चंडीगढ़ जा रही किलोमीटर स्कीम की बस पर कार सवार युवकों ने पथराव कर दिया, जिसमें बस के कई शीशे टूट गए। इस घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आई हैं।

कैसे हुआ पथराव?

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे जींद बस अड्डे से बस चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। तभी कार सवार युवकों ने बस का पीछा करना शुरू कर दिया और ड्राइवर-कंडक्टर को गालियां देने लगे।

जैसे ही बस फ्लाईओवर पर चढ़ी, युवकों ने कार को बस के आगे लगाने की कोशिश की और पथराव शुरू कर दिया। इससे बस के कई शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

यात्रियों में दहशत, दूसरी बस से भेजा गया

पुलिस जांच में जुटी

  • पथराव करने के बाद आरोपी युवक अपनी कार लेकर फरार हो गए।

  • उनकी गाड़ी बिना नंबर प्लेट की थी।

  • बस को सिविल लाइन थाना ले जाया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now