रोहतक में कांग्रेस को बड़ा झटका, जिप वाइस चेयरमैन इनेलो में शामिल, रोहतक रैली से पहले बढ़ी हलचल

On: September 22, 2025 10:12 AM
Follow Us:
INLD, रोहतक

हरियाणा की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रोहतक जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा कांग्रेस से नाता तोड़कर अब इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में शामिल होने जा रहे हैं। अनिल हुड्डा इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन करेंगे। इसके लिए गांव घुसकानी में विशेष कार्यक्रम रखा गया है।

अनिल हुड्डा ने 16 सितंबर को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। उनका कहना है कि कांग्रेस में अब उन्हें कोई मान-सम्मान नहीं मिल रहा था। पार्टी में सुनने वाला कोई नहीं है और सब अपनी-अपनी राजनीति चला रहे हैं।

कांग्रेस विधायक पर लगाए आरोप

अनिल हुड्डा ने कांग्रेस विधायक बीबी बतरा और पार्टी संगठन पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित जिलाध्यक्ष बलवान रंगा को टिकट नहीं दिया गया, जिससे गरीब आदमी की इज्जत को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा कि जब पार्टी अपने ही जिलाध्यक्ष का सम्मान नहीं कर सकी, तो आम कार्यकर्ताओं का सम्मान कहां से करेगी।

रोहतक
अनिल हुड्‌डा, कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बारे में बताते हुए।

अभय चौटाला से प्रभावित

इनेलो में शामिल होने को लेकर अनिल हुड्डा ने कहा कि वह लंबे समय से अभय चौटाला से प्रभावित रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान अभय चौटाला ने उन्हें टिकट देने का भरोसा दिलाया था, हालांकि उस समय उन्होंने खुद मना कर दिया था। अब उन्होंने इनेलो के साथ मिलकर प्रदेश की राजनीति और विकास कार्यों में योगदान देने का फैसला लिया है।

रैली को देंगे मजबूती

अनिल हुड्डा 25 सितंबर को रोहतक अनाज मंडी में होने वाली इनेलो की रैली में भी अहम भूमिका निभाएंगे। उनका इनेलो में शामिल होना पार्टी के लिए रोहतक जिले में बड़ी मजबूती माना जा रहा है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now