हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारनौल की नई अनाज और सब्जी मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा शुर सैनी जयंती समारोह में शिरकत करते हुए विकास की सौगातों की झड़ी लगा दी। इस मौके पर CM सैनी ने करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ किया और कई नई घोषणाएं भी कीं।
84 करोड़ की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सैनी ने नारनौल में लगभग 84 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंतियों को राज्य स्तर पर मना रही है।
सरकार नारनौल में बड़े पैमाने पर विकास कार्य करेगी, जिसमें ड्रेनेज सिस्टम, जल भंडारण टैंक, सेक्टर विकास और सड़क निर्माण शामिल हैं।
नारनौल में ये बड़े काम होंगे पूरे
CM सैनी ने मंच से कई अहम विकास कार्यों की घोषणाएं कीं—
आईटीआई भवन का निर्माण
राजकीय कॉलेज में नया टीचिंग ब्लॉक
राजकीय महिला कॉलेज की चारदीवारी
उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
DHBVN का नया सब-डिवीजन
पुरानी बिजली तारों को बदला जाएगा
नगर परिषद के पुराने नल को कवर करने का काम
13 अनधिकृत कॉलोनियों को जल्द मान्यता
इसके साथ ही शहर की कई सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य भी चल रहे हैं।
नारनौल को मिली करोड़ों की सौगात — CM सैनी का बड़ा ऐलान
CM ने कहा कि नारनौल के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने—
नारनौल विकास के लिए 5 करोड़ रुपए,
और सैनी सभा नारनौल को अपने निजी खाते से 51 लाख रुपए देने की घोषणा की।
मंत्री महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा और आरती सिंह राव ने भी 11-11 लाख रुपए देने की घोषणा की।
इन परियोजनाओं का किया गया उद्घाटन
110 सरकारी आवासों का उद्घाटन — लागत 3595.65 लाख रुपए
ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ — लागत 656.41 लाख रुपए
महिला थाना से गर्ल्स ITI तक सड़क व सौंदर्यीकरण — लागत 280.25 लाख रुपए
दो नए पार्कों का निर्माण — कुल लागत 234.76 लाख रुपए
चितवन वाटिका पार्क का उद्घाटन — 90.41 लाख रुपए
वार्ड नंबर 13 में पार्क का शुभारंभ — 71.81 लाख रुपए
नांगल चौधरी में नया बस स्टैंड (3 बे) — 228.47 लाख रुपए
महिला थाना से अग्रसेन चौक तक रोड निर्माण — 116.25 लाख रुपए
राजकीय कॉलेज अटेली में प्रशासनिक खंड — 100 लाख रुपए
कई गांवों में गौशाला भवन का निर्माण — आजमाबाद, मेघोत हाला, कमानियां
झूक गांव में GVD भवन का निर्माण
4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी
फैजाबाद—सीहमा—कनीना सड़क सुधार कार्य — 2113.94 लाख रुपए
राजकीय कॉलेज अटेली में विज्ञान खंड का निर्माण — 442 लाख रुपए
रेवाड़ी—नारनौल सड़क के शहरी हिस्से का सुधार — 193 लाख रुपए
डुलाना गांव में गौशाला भवन परियोजना का शिलान्यास











