गुरुग्राम की एक अदालत का फैसला, मोदी समेत 2 आरोपियों को 5 साल की जेल, जानें क्या है मामला?

On: November 17, 2025 5:22 PM
Follow Us:
गुरुग्राम की एक अदालत का फैसला, मोदी समेत 2 आरोपियों को 5 साल की जेल, जानें क्या है मामला?

गुरुग्राम: गुरुग्राम की एक अदालत ने एक युवक का मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपियों को पांच साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज सुनील कुमार दिवान की अदालत ने सबूतों और गवाहों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।

11 अप्रैल को हुई थी वारदात

मामला 11 अप्रैल 2024 का है, जब पीड़ित युवक सेक्टर-17 स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास से घर जा रहा था। तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने अगले दिन 12 अप्रैल को सेक्टर-18 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बिहार के दो accused हुए गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान वैशाली, बिहार निवासी चोटन उर्फ मोदी और नालंदा, बिहार निवासी मन्नू कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की गहन जांच कर सभी सबूत एकत्र किए और अदालत में पेश किए।

IPC की धारा 379 A और 34 के तहत सजा

अदालत ने सभी सबूतों और गवाहों के बयानों का अध्ययन करने के बाद दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 379 A (छीनाझपटी) और धारा 34 (सामान्य इरादा) के तहत दोनों आरोपियों को 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उन पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जुर्माना न भरने की स्थिति में उन्हें अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

यह फैसला सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छीनाझपटी की घटनाओं के खिलाफ एक सख्त संदेश देता है और ऐसे अपराधियों के लिए एक चेतावनी का काम करता है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा वालों, 9700 करोड़ की लागत से बनेगा 24KM लेन बाईपास, इन शहरों से गुरुग्राम जाना होगा आसान

उम्रकैद से भागा, कंबोडिया में बना किंग, अब वहीं की सुंदरी से शादी, आखिर दोबारा कैसे धराया

UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

Gen Z IPS Simran Bhardwaj Success Story: जेन जी आईपीएस सिमरन भारद्वाज कौन हैं? पहले ही प्रयास में क्रैक कर ली UPSC परीक्षा, चुपके से की थी तैयारी

हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल