JJP ने किया संगठन का विस्तार, काला सरपंच सहित इन लोगों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

On: November 20, 2025 6:12 PM
Follow Us:
जननायक जनता पार्टी, जेजेपी, उकलाना बैठक, JJP स्थापना दिवस, राजेंद्र लितानी, अनिल बालकिया, दुष्यंत चौटाला, अजय सिंह चौटाला, हिसार समाचार, हरियाणा राजनीति, जुलाना रैली, JJP News in Hindi, Haryana Political News, JJP Rally

जननायक जनता पार्टी (JJP) ने गुरुवार को उकलाना में आयोजित एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में उकलाना हलके की नई कार्यकारिणी घोषित की। इस बैठक की सह-अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानीऔर हिसार जिला प्रभारी अनिल बालकिया ने संयुक्त रूप से की।

संगठन विस्तार और स्थापना दिवस पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान पार्टी के संगठनिक विस्तार और आगामी 7 दिसंबर को जुलाना में होने वाले पार्टी के आठवें स्थापना दिवस समारोह को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी अनिल बालकिया ने बताया कि इस नई टीम का गठन पार्टी संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद किया गया है।

उन्होंने कहा, “नई कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएगी।”

उकलाना हलका की नई कार्यकारिणी में ये नेता शामिल

बैठक में उकलाना हलके के लिए एक विस्तृत टीम का ऐलान किया गया, जिसमें मुख्य पदों पर निम्नलिखित नेताओं को नियुक्त किया गया:

  • हलका अध्यक्ष: सुरेंद्र उर्फ काला सरपंच

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: नेकीराम श्योराण

  • उपाध्यक्ष: बलजीत बयानाखेड़ा, भगतु सिंह पनिहारी, नरेश श्योकंद संदलाना, दिलबाग सौथा, जेपी कुंडू फरीदपुर, जसबीर सिंह लितानी, सूरजभान सिंह ढाड, अनूप लाखट बधावड़, सुभाष सुरेवाला, गजे सिंह बधावड़।

  • प्रधान महासचिव: सरदार जगजीत सिंह

  • महासचिव: अमित सौथा, राजेश पहलवान बनभौरी, धौला मतलौडा, धर्मबीर बोबुआ, बिंदर बिठमड़ा, सुरेंद्र किरमारा, विजेंद्र कुंडू किनाला, संदीप कुंडू पाबड़ा।

  • सचिव: मुकेश रेडडू, संजय बिश्नोई, संदीप सिहाग भैणी बादशाहपुर, कुलदीप बालक, सुखबीर वाल्मीकि कुलेरी, कुलदीप चहल, रामफल चमारखेड़ा, वीरेंद्र भेरियां, मनोज सहारण खेदड़, जगबीर पूनिया।

  • प्रचार सचिव: ओमप्रकाश उर्फ मंत्री ज्ञानपुरा

  • संगठन सचिव: कुलदीप कंडूल

  • कोषाध्यक्ष: विनोद गोयल उकलाना

  • आईटी सेल प्रमुख: सुनील ढाका भेरियां

स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

नेताओं ने बताया कि 7 दिसंबर को जुलाना में होने वाले आठवें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। राजेंद्र लितानी ने कहा कि पूरे प्रदेश से लाखों कार्यकर्ता एवं समर्थक जुलाना में जुटेंगे। अनिल बालकिया ने दावा किया कि हिसार जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता समारोह में शामिल होंगे और इसे ऐतिहासिक बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ताऊ देवीलाल की विचारधारा पर चलते हुए जनता के मुद्दों को उठा रही है, जिसके चलते अन्य दलों के नेता लगातार जेजेपी से जुड़ रहे हैं।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: निर्दलीय सतीश नांदल सबसे अमीर उम्मीदवार, संजय भाटिया के नाम पर नहीं अचल संपत्ति

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: निर्दलीय सतीश नांदल सबसे अमीर उम्मीदवार, संजय भाटिया के नाम पर नहीं अचल संपत्ति

मानेसर भूमि घोटाला: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत, आरोप तय करने का CBI कोर्ट का आदेश रद्द; हाईकोर्ट ने कहा- ऐसे अपराध साबित नहीं होता

हरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस की जगह इनेलो निभाएगी मुख्य विपक्ष की भूमिका? INLD विधायकों की मांग पर स्पीकर कर रहे विचार

हरियाणा

हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन बहाली के बाद अब इनेलो ने 14 लाख पीले राशन कार्ड कटने पर किया बड़ा ऐलान!

हरियाणा

हरियाणा में BJP नेता साइबर ठगी में गिरफ्तार, 5 करोड़ के लेनदेन का खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला?

हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, 5 मार्च तक नामांकन

Haryana Rajya Sabha Election 2026: हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, 5 मार्च तक नामांकन