Aadhaar Card Update: आधार कार्ड अपडेट कराने को लेकर बड़ी खबर, अब घर बैठे 700 रुपये में होगा अपडेट!

On: October 6, 2025 8:12 AM
Follow Us:
Aadhaar Card Update

Aadhaar Card Update: अगर आप आधार कार्ड अपडेट कराने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने डेमोग्राफिक, बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट अपडेट की फीस 1 अक्टूबर 2025 से बढ़ा दी है। ये नई फीसें 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगी और उसके बाद समीक्षा की जाएगी। हालांकि, नया आधार बनवाना सभी के लिए अभी भी फ्री रहेगा। Aadhaar Card Update

नई फीस इस प्रकार है:

  • डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि): ₹75 (पहले ₹50)
  • बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो): ₹125 (भविष्य में 2028 के बाद ₹150 तक हो सकती है)
  • डॉक्यूमेंट अपडेट:
    • myAadhaar पोर्टल पर: 14 जून 2026 तक फ्री
    • एनरोलमेंट सेंटर पर: ₹75 (पहले ₹50)
  • आधार का प्रिंट आउट:
    • पहला चरण: ₹40
    • दूसरा चरण: ₹50

Aadhaar Card Update: बच्चों के लिए विशेष छूट

  • 5 से 7 वर्ष की उम्र: पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री
  • 7 से 15 वर्ष: सामान्य शुल्क ₹125, लेकिन 30 सितंबर 2026 तक फ्री
  • 15 से 17 वर्ष: पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री

यह कदम बच्चों के आधार अपडेट को समय पर पूरा करने और लंबित मामलों को कम करने के लिए उठाया गया है।

घर पर Aadhaar Card Update सेवा की सुविधा
यदि कोई व्यक्ति आधार सेंटर नहीं जा सकता है, तो UIDAI घर पर सेवा की सुविधा भी देता है।

  • पहली विजिट: ₹700 (GST सहित)
  • उसी पते पर अतिरिक्त व्यक्ति: ₹350 प्रति व्यक्ति

अब Aadhaar Card Update कराने से पहले नई फीस और सुविधाओं को ध्यान में रखकर योजना बनाना जरूरी होगा। Aadhaar Card Update

 

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में एक साथ 3 पुलिस कर्मी निलंबित, शराब को करना था नष्ट लेकिन बाहरी व्यक्तियों की मदद से उसे बाजार में बेच दिया

सोनीपत के खरखौदा में महिला पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, रोहतक ACB की बड़ी कार्रवाई

Haryana Railway News, Rohtak Meham Hansi Rail Line, Hisar Railway Update, Superfast Train Haryana, Indian Railways News, Hisar to Delhi Train, Indore Delhi Superfast Train, Haryana Rail Connectivity,हरियाणा

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, समान सैलरी देने का आदेश, 6% ब्याज सहित मिलेगा बकाया वेतन

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?