Bank Holiday: कल 21 अप्रैल को बैंक रहेंगे बंद, जानें किस वजह से रहेगी छुट्टी

On: April 20, 2026 6:09 PM
Follow Us:

Bank Holiday: अगर आप मंगलवार 21 अप्रैल को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि उस दिन बैंक कहां बंद रहेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, 21 अप्रैल को सभी राज्यों में नहीं बल्कि केवल एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

त्रिपुरा में बंद रहेंगे बैंक

21 अप्रैल मंगलवार को त्रिपुरा में गरिया पूजा के अवसर पर सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। यह त्रिपुरा का प्रमुख पारंपरिक त्योहार है, जो फसल, समृद्धि और खुशहाली से जुड़ा हुआ है। इस दिन लोग भगवान गरिया की पूजा करते हैं और बेहतर पैदावार व सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। गांवों में नृत्य, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है।

बाकी राज्यों में बैंक खुले

त्रिपुरा को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों में 21 अप्रैल को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

20 अप्रैल को यहां बंद थे बैंक

सोमवार 20 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंक बंद रहे।

अप्रैल में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 21 अप्रैल – त्रिपुरा में गरिया पूजा
  • 25 अप्रैल – चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)
  • 26 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाओं का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हिमाचल नंबर की बोलेरो पर लिखा था ‘किडनैपिंग कार…नो फेस-नो केस’, पुलिस ने उतारी हेकड़ी, IPS पंकज नैन बोले-सड़क पर दादागिरी नहीं चलेगी

गुरुग्राम हिट एंड रन केस को जातीय रंग देने पर भड़की पीड़िता सिया, आरोप कल्याण बैंसला को 14 दिन के लिए जेल भेजा

सोनीपत में 6 माह के पोते पर पिटबुल अटैक पर दादी बोली-कुत्ते का मालिक खर्चा देने से कर रहा इंकार

‘2 लाख भेज दे चुपचाप, फिर गोली लगेगी.”, रैपर बादशाह को चुनौती देने वाली हरियाणवी सिंगर सुदेश रोहिला को धमकी भरे मैसेज

‘कॉल का जवाब दो नहीं तो छाती में गोली लगेगी’, हरियाणी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल बाल बचे

सोनीपत में 6 साल की बच्ची की हत्या, पानी की होदी में हाथ पैर बांधे हुए नग्न अवस्था में मिला शव, रेप की आंशका