हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री में बड़ा सुधार, दस्तावेज़ रिवर्ट समय घटेगा – 72 घंटे तक होगी ऑटो-सेफ, हर तहसील में हेल्प डेस्क

On: November 15, 2025 9:05 AM
Follow Us:
हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री

हरियाणा सरकार ने भूमि पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम में लगातार सुधार किए हैं। राज्य के लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा क्योंकि अब रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसीलों में होने वाली समस्याएं काफी हद तक कम होंगी। सरकार के मुताबिक, सिस्टम को इतना मजबूत बनाया जा रहा है कि किसी भी दस्तावेज़ में त्रुटि होने पर उसे सुधारने का समय और प्रक्रिया दोनों आसान हो जाएंगी।


रिवर्ट विद ऑब्जेक्शन का समय होगा कम, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी तेज

मिली जानकारी के अनुसार, पोर्टल पर रिवर्ट विद ऑब्जेक्शन में त्रुटिपूर्ण दस्तावेज़ वापस करने के लिए अभी 5 दिन का समय दिया जाता है। लेकिन अब इस समय सीमा को कम किया जाएगा, जिससे दस्तावेज़ों का निपटान पहले से बहुत तेज होगा। इससे रजिस्ट्री प्रक्रिया में देरी नहीं होगी और नागरिक आसानी से अपना कार्य पूरा करा पाएंगे।


72 घंटों तक दस्तावेज़ ऑटोमेटिक तरीके से सुरक्षित रहेंगे

वित्तायुक्त राजस्व डॉ. सुमिता मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि अब पोर्टल पर भरे गए सभी दस्तावेज़ डिलीट होने से पहले 72 घंटे तक स्वचालित रूप से सुरक्षित (Auto-Saved) रहेंगे। इससे दस्तावेज़ खोने या दोबारा अपलोड करने की दिक्कत नहीं रहेगी। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन चार्ज पूरी प्रक्रिया के दौरान लागू रहेगा।


हर तहसील में हेल्प डेस्क और राज्य स्तरीय हेल्पलाइन की शुरुआत

डॉ. मिश्रा ने बताया कि जिला उपायुक्तों द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान तुरंत किया जा रहा है।

  • हर तहसील में समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्री में मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे।

  • आमजन की सुविधा के लिए जल्द ही एक राज्यस्तरीय हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया जाएगा।

इन सुविधाओं से लोगों को रजिस्ट्रेशन के दौरान तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्याओं में तुरंत सहायता मिल सकेगी।


तहसील कर्मचारियों, उप-पंजीयकों और डीड लेखकों को नियमित प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि नई प्रणाली को समझने और बेहतर संचालन के लिए तहसील कर्मचारियों, उप-पंजीयकों और डीड लेखकों को नियमित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नई प्रणाली की प्रमुख खासियतें:

  • GPA मामलों में उपस्थिति का स्वचालित रिकॉर्ड

  • एक ही लेनदेन में कई पक्षों का सपोर्ट

  • NOC नंबर का दस्तावेजों पर स्वचालित रूप से दिखना

  • 10,000 शब्दों तक विस्तृत नियम और शर्तें जोड़ने की सुविधा

  • अधिकारियों की सुविधा हेतु ब्लॉक-खसरा पेज का प्रावधान

  • आपत्तियों के दौरान किसी भी भौतिक दस्तावेज़ की मांग नहीं की जाएगी


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा वालों, 9700 करोड़ की लागत से बनेगा 24KM लेन बाईपास, इन शहरों से गुरुग्राम जाना होगा आसान

उम्रकैद से भागा, कंबोडिया में बना किंग, अब वहीं की सुंदरी से शादी, आखिर दोबारा कैसे धराया

UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

Gen Z IPS Simran Bhardwaj Success Story: जेन जी आईपीएस सिमरन भारद्वाज कौन हैं? पहले ही प्रयास में क्रैक कर ली UPSC परीक्षा, चुपके से की थी तैयारी

हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल