हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, खाद्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया

On: November 17, 2025 10:33 AM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा के राशनकार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। इस बार प्रदेश में राशन डिपो पर बाजरे का वितरण नहीं किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी एजेंसियों द्वारा बाजरे की खरीद न होने के कारण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने यह बड़ा निर्णय लिया है। इससे लाखों लाभार्थियों के लिए इस साल वितरण व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

पिछले कई वर्षों से सर्दियों के मौसम में गेहूं के साथ बाजरा भी PDS के माध्यम से वितरित किया जाता रहा है। लेकिन इस बार मौसम की मार ने बाजरे की गुणवत्ता को प्रभावित कर दिया। सितंबर के अंत और अक्टूबर में हुई भारी बारिश से बाजरा बदरंग हो गया। जानकारी के मुताबिक, मंडियों से लिए गए बाजरे के नमूने जब सरकारी खरीद एजेंसियों—हैफेड और HWC—की लैब में भेजे गए तो वे गुणवत्ता परीक्षण में पास नहीं हो सके। परिणामस्वरूप, बाजरे की खरीद रद्द करनी पड़ी।

विभागीय जानकारी के अनुसार, इस बार केवल गेहूं का ही वितरण किया जाएगा। गुलाबी राशनकार्ड धारक प्रति माह 35 किलोग्राम गेहूं प्राप्त करेंगे, जबकि BPL राशनकार्ड धारकों को प्रति सदस्य 5 किलोग्राम गेहूं मिलेगा। दोनों प्रकार के कार्डधारकों को इसके साथ ही 1 किलोग्राम चीनी और 2 लीटर सरसों का तेल भी दिया जाएगा। पिछले वर्षों में इन कार्डधारकों को सर्दियों में गेहूं के साथ आधे से अधिक मात्रा में बाजरा भी दिया जाता था।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, नारनौल के वितरण शाखा इंचार्ज कुलदीप शर्मा के अनुसार, नवंबर माह के लिए 30 हजार क्विंटल से अधिक राशन की एलोकेशन जारी की गई है, लेकिन इसमें बाजरा शामिल नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार लाभार्थियों को केवल गेहूं ही उपलब्ध कराया जाएगा।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा वालों, 9700 करोड़ की लागत से बनेगा 24KM लेन बाईपास, इन शहरों से गुरुग्राम जाना होगा आसान

उम्रकैद से भागा, कंबोडिया में बना किंग, अब वहीं की सुंदरी से शादी, आखिर दोबारा कैसे धराया

UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

Gen Z IPS Simran Bhardwaj Success Story: जेन जी आईपीएस सिमरन भारद्वाज कौन हैं? पहले ही प्रयास में क्रैक कर ली UPSC परीक्षा, चुपके से की थी तैयारी

हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल