हरियाणा में लड़कियों की हो रही तस्करी, सोनीपत में गड्ढे से मिली किशोरी की लाश मामले में बड़ा खुलासा

On: August 10, 2026 2:14 PM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में किशोरी के शव मामले में मानव तस्करी का खुलासा हुआ है और पुलिस ने जयंती नामक महिला को गिरफ्तार किया. महिला और उसका पति ओमप्रकाश किशोरी को असम से खरीदकर लाए थे. ओमप्रकाश फरार है. किशोरी की मौत के बाद उसे दफ्न कर दिया था.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

हरियाणा में लड़कियों की हो रही तस्करी, गड्ढे से मिली लाश से बड़ा खुलासा Zoom

हरियाणा के सोनीपत के गांव मलिकपुर में तालाब के पास गड्ढे से किशोरी का शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है.

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के गांव मलिकपुर में तालाब के पास गड्ढे से किशोरी का शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. शव मिलने के मामले में मानव तस्करी का खुलासा हुआ है.

पुलिस के अनुसार मूलरूप से असम की रहने वाली और फिलहाल गांव गोरड़ में रह रही महिला जयंती ने पूछताछ में बताया है कि वह और उसका पति ओमप्रकाश किशोरी को करीब तीन-चार साल पहले असम से खरीदकर लाए थे. उस समय किशोरी की उम्र करीब 12 वर्ष थी.पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया है उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला और लड़की की तबीयत बिगड़ने के कारण उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, जयंती असम की रहने वाली है और अपने पति ओमप्रकाश के साथ मिलकर लड़कियों की मानव तस्करी करती थी. मुरथल थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है और मामले में खुलासा हुआ है कि असम से ही मासूम जिंदगियां को पैसे का लालच देकर खरीदते थे और मोटे दामों में बेच देते थे. आप को बता दे कि मलिकपुर में 18 जुलाई को पंचायत भूमि पर तालाब के पास गड्ढे में किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी.

कुत्तों के मिट्टी खोदने के दौरान शव बाहर आने पर मामले का खुलासा हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची थी. प्रारंभिक जांच में शव तीन से चार दिन पुराना और मृतका की उम्र करीब 15 से 17 वर्ष होने का अनुमान लगाया गया था.किशोरी को महिला कभी अपनी भांजी तो कभी भतीजी बताकर लोगों के सामने पेश करती थी. महिला ने पूछताछ में यह भी बताया कि कुछ दिन पहले किशोरी की अचानक तबीयत खराब हुई थी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

महिला का दावा है कि किशोरी की मौत के बाद वह डर गए और रात के समय शव को मलिकपुर के पास गड्ढे में दबाकर वहां से चले गए. हालांकि, पुलिस अभी महिला के बयान की सत्यता की जांच कर रही है और किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

मुरथल थाना प्रभारी राजीव कुंडु ने बताया कि मामले में महिला के पति ओमप्रकाश पुलिस पकड़ से बाहर है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश पहले भी 2018 में खरखोदा थाने में मानव तस्करी से जुड़े मामले में जेल जा चुका है. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि किशोरी को असम से कितने रुपये में लाया गया था और इस पूरे मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे.

राजीव कुंडु के अनुसार फिलहाल मामले की जांच हत्या के एंगल से की जा रही है. महिला के बयान में किशोरी की बीमारी से मौत होने की बात कही गई है, लेकिन इसकी पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है. विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. ओमप्रकाश की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now