रेवाड़ी में छात्रों के दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, 2 की मौत

On: August 22, 2026 4:50 AM
Follow Us:

Rewari News: जतिन शादीशुदा था और एक बेटी का पिता था।
Rewari News: जतिन शादीशुदा था और एक बेटी का पिता था।

इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में हुआ विवाद बना हत्या का कारण
Rewari News, (मेरा हरियाणा), रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में दो युवकों की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि हमलावरों ने बाइक सवार तीन युवकों को पहले टक्कर मारी। इसके बाद सड़क पर गिराकर उन्हें बुरी लाठी और डंडों से पीटा। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि इनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल है।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया गया है कि इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में हुए झगड़े के कारण इन युवकों पर हमला किया गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल भेजा गया।

रेवाड़ी की ही एक कंपनी में काम करता था जतिन, किशन लाल पब्लिक कॉलेज का छात्र था हिमेश

मृतक युवकों की पहचान मांड्य निवासी जतिन (22) और निगानियावास निवासी हिमेश (20) के तौर पर हुई है। जतिन शादीशुदा था और एक बेटी का पिता था। वह रेवाड़ी की ही एक कंपनी में काम करता था। जतिन सुबह कंपनी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। जतिन के पिता खेती करते हैं। वहीं मृतक हिमेश किशन लाल पब्लिक कॉलेज का छात्र था। उसके पिता स्कूल बस चलाते हैं।

इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में दो गुटों के बीच हुआ था झगड़ा

घायल यशपाल बुढ़ाना गांव का रहने वाला है। बताया गया है कि इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों गुटों ने समय तय कर अपने साथियों को बुलाया था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गोकलपुर गांव में जतिन, हिमेश और यशपाल पर हमला कर दिया गया।

हमलावरों ने बाइक के नंबर पर लगा रखी थी टेप

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यूनिवर्सिटी के गेट से ही दोनों गुटों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। इसके बाद एक गुट के साथ काफी संख्या में 6 से 7 बाइकें और दो कारें थीं। सभी बाइक सवारों ने अपनी नंबर प्लेट पर टेप लगा रखी थी, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

बाइकों पर सवार युवकों के हाथों में लाठी और तेजधार हथियार थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर वहां से जा चुके थे। कार और बाइक वार खुंभावास की तरफ भाग गए।

ये भी पढ़ें: जयपुर में सीजेपी नेताओं को दौड़ाकर पीटा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, आशुतोष रांका का टूटा पैर !

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now