Breaking News: आर्य समाज लुहाना का वार्षिक उत्सव: हवन यज्ञ, भजनोपदेश तथा सम्मान से हुआ आगाज

On: May 3, 2026 2:27 AM
Follow Us:

Breaking News: रेवाड़ी: जिले के गांव लुहाना स्थित आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ हवन-यज्ञ, भजन उपदेश तथा सम्मान समारोह के रूप में हुआ, जिसमें प्रदेश भर से विद्वानों, विदुषियों, भजन उपदेशकों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति से जुड़े लेखक यशपाल आर्य ने बताया कि इस उत्सव में आचार्य दुष्यंत आगरा, स्वामी समर्पण आनंद महाराज, साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया, स्वामी यशदेव, बहादुर शास्त्री, जयसिंह भगत जी आदि ने जहां स्वामी दयानंद सरस्वती की विचारधारा से जुड़े प्रेरक पक्ष रखे, वहीं बहन कल्याणी आर्या हिसार, महाशय धर्मपाल ईशरोधा, पंडित सुंदरलाल वैदिक ने अपने भजनों तथा उपदेशों से भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर आर्य समाज को सहयोग देने वाले दानवीरों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनमें कमांडेंट रणबीर सिंह, बाबू शिवनारायण, विजय सिंह, महाशय हरनारायण परिवार के नाम उल्लेखनीय हैं।
आयोजन समिति की ओर से प्रधान कप्तान सत्यनारायण, कप्तान हरपाल सिंह, राज सिंह आर्य, रामकुमार आर्य, सुनील कुमार धर्मवीर हर सूबेदार रामचंद्र ने विभिन्न प्रभार संभाले। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन राजेंद्र आर्य ने किया।Breaking News

श्री आर्य ने बताया कि रविवार 3 मई को इस उत्सव के दूसरे दिन भी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेश भर से आर्य संस्कृति से जुड़े विद्वान शिरकत करेंगे।Breaking News

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now