मेरी मम्मी को बुला दो… हाथ मरोड़ा, झापड़ मारे, करंट लगाया, मासूम को दुकानदार ने इतना सताया

On: July 12, 2026 8:39 PM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat Third Degree Video Viral: सोनीपत में एक बच्चे को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक दुकानदार अपने बेटे के साथ मिलकर बच्चे को प्रताड़ित कर रहा है.

हाथ मरोड़ा, झापड़ मारे, करंट लगाया, मासूम को दुकानदार ने इतना सतायाZoom

सोनीपत में बच्चे को दिया थऱ् डिग्री.

सोनीपतः सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. वायरल वीडियो में कुछ लोग बच्चे को इस कदर तालिबानी सजा दे रहे हैं कि वह चीख रहा है, रो रहा है. लेकिन जालिमों का दिल थोड़ा भी नहीं पसीजा और उसपर जुल्म करते रहे. बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा के सोनीपत जिले का है. इसमें एक बच्चे को थर्ड डिग्री देकर टॉर्चर दिया जा रहा है. वायरल वीडियो में दो लोग बच्चे का हाथ-पैर मरोड़ रहे हैं और थप्पड़ मार रहे हैं. फिर जमीन पर गिराकर बच्चे के ऊपर बैठ गए. इसके बाद कैपेसिटर से करंट लगाया. बच्चा रो-रोकर गुहार लगा रहा है और बार-बार यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि मेरी मां को बुला दो.

दुकानदार को शक था कि बच्चे ने चुराई है बैटरी
यह वीडियो सोनीपत के सेक्टर-15 की हाउसिंग बोर्ड मार्केट का है. बताया जा रहा है कि इसमें बिजली रिपेयरिंग का काम करने वाला एक शॉपकीपर व उसका बेटा इस बच्चे को बेरहमी से पीट रहे थे. उन्हें शक था कि बच्चे ने बाइक की बैटरी चुराई. इसके बाद उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इस दौरान चुपके से इस पूरी घटना को किसी ने छत से मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.

थाना प्रभारी ने कहा- दोनों पक्षों से नहीं मिली कोई शिकायत
बताया ये भी जा रहा है कि एक नेता के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया गया. हालांकि समझौता करवाने वाले का नाम सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आया है. समझौते के बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो गया. वहीं इस घटना को लेकर सोनीपत के सेक्टर- 27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों से कोई शिकायत नहीं मिली है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अठन्नी से 5 रुपये तक…बनाने वाले बदले, लेकिन स्वाद नहीं, अंबाला में 50 साल पुराना एक ढाबा ऐसा भी

12 साल की बेटी निकली 2 महीने की प्रेग्नेंट, पुलिस पूछताछ में मासूम ने जब बताया सच, मां का फट गया कलेजा

खेत में बाजरा, रिकॉर्ड में धान… आखिर किस गलती की सजा भुगत रहे फरीदाबाद के किसान? पढ़िए पूरी कहानी

‘मम्मी को बचा लो…’ हरियाणा में मासूम को करंट लगाने का आरोप, मासूम के साथ बेरहमी का VIDEO वायरल

शिकायतें बहुत हुईं, समाधान नहीं…फरीदाबाद की 5 भाई कॉलोनी में लोग बदबू और जलभराव से परेशान

Aaj Ka Mausam | Today Weather | IMD Heavy Rainfall Alert: बंगाल की खाड़ी से लेकर राजस्थान तक फैली टर्फ, 48 घंटे 18 राज्यों में आंधी और मूसलाधार बारिश