क्या बेडरूम में रख सकते हैं लाफिंग बुद्धा, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? – News18 हिंदी

On: July 28, 2026 11:02 PM
Follow Us:

होमवीडियोधर्म

क्या बेडरूम में रख सकते हैं लाफिंग बुद्धा, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

 

arw img

Laughing Buddha Vastu Rules : आजकल घरों और दफ्तरों में लाफिंग बुद्धा रखना एक आम चलन बन गया है. लोग इसे सुख-समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर लाफिंग बुद्धा को सही दिशा और उचित स्थान पर रखा जाए तो घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है. वास्तु शास्त्र में लाफिंग बुद्धा के विभिन्न स्वरूपों का अलग-अलग महत्व बताया गया है. कंधे पर पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा को दुखों को दूर करने वाला माना जाता है. दोनों हाथ ऊपर उठाए हुए लाफिंग बुद्धा को सौभाग्य और उन्नति का प्रतीक. बच्चों के साथ बैठे लाफिंग बुद्धा को पारिवारिक सुख और सामंजस्य से जोड़कर देखा जाता है. सिक्कों पर बैठे लाफिंग बुद्धा को आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. लोकल 18 से अंबाला के पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि लाफिंग बुद्धा को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए. इसे बेडरूम, बाथरूम या रसोईघर में रखने से बचना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इन स्थानों को इसके लिए उपयुक्त नहीं माना गया है. घर के मुख्य द्वार के सामने, लेकिन घर के अंदर की ओर मुख करके लाफिंग बुद्धा रखना शुभ माना जाता है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now