छात्रों के खिलाफ FIR रद्द करो, वरना सोनीपत और जींद कोर्ट को बम से उड़ा देंगे, खालिस्तानियों ने दी सेशन जज को धमकी

On: July 31, 2026 3:56 PM
Follow Us:

होमताजा खबरहरियाणाजींद

CJP Protest: छात्रों के खिलाफ FIR रद्द करो, वरना सोनीपत और जींद कोर्ट को बम से उड़ा देंगे, खालिस्तानियों ने दी सेशन जज को धमकी

Last Updated:

CJP Protest: छात्रों के खिलाफ FIR रद्द करो, वरना सोनीपत और जींद कोर्ट को बम से उड़ा देंगे, खालिस्तानियों ने दी सेशन जज को धमकीZoom

CJP Protest Haryana: हरियाणा के सोनीपत और जींद जिला न्यायालय को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली. खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ईमेल के जरिए धमकी भेजी. इस धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है. दोनों जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, खालिस्तानी नेशनल आर्मी नाम के आतंकी संगठन ने सोनीपत और जींद के सेशन जज को ईमेल भेजकर कोर्ट में ब्लास्ट करने की धमकी दी है. इस ईमेल में बाकायदा एक मांग भी रखी गई है. आतंकियों ने सीजेपी (CJP) के छात्रों पर दर्ज एफआईआर (FIR) को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की है.

धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद सोनीपत पुलिस एक्शन में आ गई. एसीपी राजदीप मोर के नेतृत्व में पुलिस बल, एसटीएफ (STF) और क्राइम ब्रांच की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे जिला न्यायालय परिसर को तुरंत खाली करवा लिया गया. अचानक भारी पुलिस बल देखकर वहां मौजूद वकीलों और आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से सभी को बाहर निकाला.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now