हरियाणा में IDFC बैंक में 657 करोड़ के घोटाले में CBI ने चंडीगढ़ और लुधियाना में मारे छापे

On: July 24, 2026 10:53 AM
Follow Us:

Last Updated:

सीबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम चंडीगढ़ के खातों से कथित तौर पर 657 करोड़ रुपये के गबन के मामले में छापेमारी की है. हरियाणा और चंडीगढ़ में ये पूरा स्कैम हुआ था और बैंक कर्मियों और सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पैसा मनमर्जी से ट्रांसफर कर दिया था.

ख़बरें फटाफट

IDFC बैंक में 657 करोड़ के घोटाले में CBI ने चंडीगढ़ और लुधियाना में छापेमारीZoom

IDFC बैंक में 657 करोड़ रुपये के गबन के मामले में चंडीगढ़ और लुधियाना में कई स्थानों पर छापेमारी की है.

चंडीगढ़. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम चंडीगढ़ के खातों से कथित तौर पर 657 करोड़ रुपये के गबन के मामले में चंडीगढ़ और लुधियाना में कई स्थानों पर छापेमारी की है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘ संदिग्ध लाभार्थियों के आवासों और कारोबारी प्रतिष्ठानों सहित पांच स्थानों पर छापेमारी की गई. ये लाभार्थी नगर निगम चंडीगढ़ और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के खातों से कथित रूप से गबन की गई राशि से जुड़े बताए जा रहे हैं. सीएससीएल से जुड़े अनुभव मिश्रा तथा जांच के दायरे में शामिल निजी इकाइयों से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की गई.

सीबीआई ने बताया कि छापेमारी के दौरान दोषसिद्धि साबित करने वाले दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की गईं.

गौर रहे कि हरियाणा सरकार के अनुरोध के बाद इस मामले की जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से सीबीआई को सौंप दी गई थी. यह मामला आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की सेक्टर-32 (चंडीगढ़) स्थित शाखा से जुड़ा है.

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि इन अवैध लेनदेन से हरियाणा सरकार को 504 करोड़ रुपये और चंडीगढ़ प्रशासन को 153 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सीबीआई इस कथित धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है और तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है. इस मामले में अब तक हरियाणा के दो आईएएस अफसर भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now