हरियाणा में चरखी दादरी में थाने के बाहर बवाल, 6 लोगों को गोलियां मारी, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला शहर

On: August 6, 2026 10:46 PM
Follow Us:

Last Updated:

Charkhi Dadri Firing: हरियाणा के चरखी दादरी में दो गुटों की झड़प में 6 लोगों को गोली लगी है और 2 गंभीर घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. अब तक आरोपियों के बारे में कुछ पता नहीं चला है.

हरियाणा में चरखी दादरी में थाने के बाहर बवाल, 6 लोगों को गोलियां मारीZoom

दो पक्षों के बीच गैंगवार में अंधाधुंध गोलियां चलीं और गोलीबारी में 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

चरखी दादरी. हरियाणा के चरखी दादरी शहर में गुरुवार को सिटी थाना पुलिस के सामने दो गुटों की झड़प में छह लोगों को गोली मार दी गई. दो पक्षों के बीच गैंगवार में अंधाधुंध गोलियां चलीं और गोलीबारी में 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कप्तान सिंह और डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली. वारदात के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. घटनास्थल के दोनों ओर सड़क को ब्लॉक कर दिया गया, जबकि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

फिलहाल गोलीबारी के कारणों की जांच जारी है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है. बताया जा रहा है कि सिटी थाना के ठीक सामने अज्ञात हमलावरों ने एक स्कार्पियो गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और पैदल ही फरार हो गए. जिन लोगों को गोलियां लगी हैं, उसमें अंकित मानकावास, कीर्तिमान हिसार, कृष्ण महेंद्रगढ़, सूरज मानहेरू, अंकित भिवानी, विजय उर्फ सन्नी हिसार,अमित फतेहगढ़ शामिल हैं. दो युवकों की हालात ज्यादा गंभीर है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

HTET Result 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर तुरंत चेक करें अपना नाम

Organic Waste series-3: कचरे से कमाना है पैसा, प्लांट लगाना कितना आसान, क्या नगरपालिका मदद करती है?

पिता का ऑनलाइन अंतिम संस्कारः जब अंतिम सांसें गिन रहे थे शिव चरण तो बेटियों ने वृद्धाआश्रम संचालक आनंद से क्या कहा था?

करनाल में बीच बाजार में युवक का मर्डर, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से बदमाशों ने बीरू के सिर में मारी गोली

बिग बॉस के सेट पर पर किया वादा नहीं किया पूरा, चंडीगढ़ कोर्ट ने एक्टर सलमान खान को भेजा नोटिस

गुरुग्राम में 5 घंटे से मूसलाधार बारिश, पानी-पानी हुआ शहर, पुलिस बोली- आज वर्क फ्रोम होम ही करें, कई इलाके डूबे