Last Updated:
Ambala News: अंबाला में पॉलिक्लिनिक के पास लावारिस कार में डॉक्टर नंदलाल झा का शव मिला. पुलिस और फॉरेंसिक टीम जाँच कर रही है. शराब की बोतलें भी मिलीं. डॉक्टर बिहार के रहने वाले थे और पतरेहड़ी अस्पताल में तैनात थे.
अंबाला. हरियाणा के अंबाला में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पॉलिक्लिनिक के पास खड़ी एक लावारिस कार की पिछली सीट पर डॉक्टर नंदलाल झा का शव बरामद हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी.
जानकारी के अनुसार, कार पिछले रविवार शाम से वहीं खड़ी थी. कार के अंदर देखने पर पता चला कि डॉक्टर नंदलाल का शव पिछली सीट पर पड़ा हुआ था. मौके से शराब की आधी बोतल, एक-दो गिलास और पानी की बोतल बरामद हुई है.
सूचना मिलते ही पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर पहुँचे और साक्ष्य जुटाने शुरू किए. पुलिस जाँच में सामने आया है कि मृतक डॉक्टर नंदलाल सेक्टर 10 के मकान नंबर 203 में किराए पर रहते थे और मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे. वर्तमान में उनकी तैनाती पतरेहड़ी के सरकारी अस्पताल में थी. पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेने पर अंदर से शराब की आधी बोतल, डिस्पोज़ल गिलास और पानी की बोतल बरामद हुई है. पुलिस अधिकारी जतिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं, ताकि यह साफ हो सके कि कार यहाँ कब आई और इस दौरान कौन-कौन लोग डॉक्टर के संपर्क में थे. मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.
2011 में नौकरी पर लगे थे झा
डॉक्टर झा मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के लहटा गांव के रहने वाले थे. उन्होंने वर्ष 2011 में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में सेवा शुरू की थी. शुरुआत में जिला नागरिक अस्पताल में कार्य किया, बाद में सिविल सर्जन कार्यालय में भी सेवाएं दीं. वर्ष 2016 से 2025 तक वे सेक्टर-10 पालीक्लिनिक में तैनात रहे. हालांकि, बीच में कुछ समय फरीदाबाद भी आपसी समझौते के तहत रहे. लेकिन जल्द ही अंबाला वापस आ गए. पदोन्नति के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सेवा अनिवार्य होने के कारण करीब सवा साल पहले उनका तबादला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतरेहड़ी में हुआ था.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें












