Gurugram Viral Video | Viral Video News |एंबिएंस मॉल भागी-भागी जा रही थी, पीछे से वीडियो बनाते हुए दौड़ता आया युवक, गार्ड ने जैसे ही रोका- ₹186 का राज

On: October 4, 2026 6:18 PM
Follow Us:

Last Updated:

Rapido Viral Video: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के मशहूर एंबिएंस मॉल से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला यात्री और रैपिडो (Rapido) ड्राइवर के बीच महज 186 रुपये के किराये को लेकर तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही है. ड्राइवर का आरोप है कि महिला ने राइड पूरी होने के बाद किराये का भुगतान नहीं किया, जबकि महिला सर्वर डाउन होने का दावा कर रही है.

एंबिएंस मॉल में भागी-भागी जा रही थी, पीछे से वीडियो बनाते हुए आया युवक, फिर…Zoom

युवती का किराया को लेकर रैपिडो कैप्टन के साथ लड़ाई. (File Photo)

Delhi NCR Viral Video: गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल से एक युवती और एक युवक के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवती मॉल के गार्ड से मदद की गुहार लगाती दिख रही है. जब गार्ड मामले में दखल देते हैं तो पूरा मामला खुलकर सामने आता है. दरअसल, एक रैपिडो कैप्टनयुवती से अपना किराया मांग रहा था. यह पूरा विवाद महज 186 रुपये के राइड किराये को लेकर शुरू हुआ, जिसने बाद में सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और एक सवाल को जन्म दे दिया.

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक रैपिडो ड्राइवर महिला यात्री के पीछे-पीछे मॉल के अंदर सिक्योरिटी चेक तक पहुंच गया और अपने 186 रुपये मांगने लगा. वीडियो खुद ड्राइवर ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया है. ड्राइवर लगातार गुस्से में कह रहा है, ‘मेरे पैसे दो, मैं गाड़ी से उतरकर यहां आया हूं, आपने मेरे पैसे नहीं दिए हैं.’

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

क्या IITian बाबा की मौत हो गई और होटल में मिली लाश? बदल गया अभय सिंह ग्रेवाल का पूरा लुक, सच जानें

मुरथल में सुखदेव ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रहे थे, रास्ते में खराब कार को धक्का देते वक्त कैंटर ने रौंदा, दो युवकों की मौत

बेटा रेलवे में और सैलरी 1 लाख, लेकिन मां वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर.. जानिए क्या है राजकुमारी देवी की कहानी

फरीदाबाद के होटल में 3 से प्रेमी संग रुकी थी युवती, दरवाजा खुला देख अंदर झांके कर्मचारी तो उड़ गए होश, फंदे पर लटकी थी अदिति

घर की बुकिंग से पहले न करें ये गलती, पजेशन से लेकर रिफंड तक इन शर्तों को जरूर पढ़ें

नवरात्रि में अंबाला से माता के दरबार जाने का प्लान? जानें किराया, टाइमिंग और बस की सुविधाएं