Haryana: हरियाणा के सिरसा में महिला सरपंच समेत 4 पर केस, ब्लैकमेल और झूठे आरोप लगाने की साजिश का आरोप

On: April 14, 2026 8:41 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल की महिला सरपंच समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सरपंच, पति और भतीजा नामजद

मामले में गांव जमाल की सरपंच विनोद रानी, उनके पति एवं सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश उर्फ लीलू, भतीजे सुरेंद्र कुमार और गांव की निवासी आशा को आरोपी बनाया गया है।

इन सभी पर शिकायतकर्ता मोहनलाल को ब्लैकमेल करने और उनकी सामाजिक छवि खराब करने के लिए साजिश रचने का आरोप है।

RTI के बाद शुरू हुआ विवाद

शिकायतकर्ता मोहनलाल के अनुसार, उन्होंने 18 जनवरी 2024 को आरटीआई के तहत ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और सरपंच की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी मांगी थी।

इसके बाद उन्होंने जुलाई-अगस्त 2024 में सिरसा के डीसी और राज्य सरकार को नालियों के फर्जी बिल और कम काम दिखाकर अधिक भुगतान लेने की शिकायत भी दी थी।

अश्लील हरकत का झूठा आरोप लगाने का दावा

आरोप है कि इन शिकायतों से नाराज होकर आरोपियों ने साजिश रची। जुलाई 2024 में आशा नामक महिला ने मोहनलाल के खिलाफ अश्लील हरकत करने की शिकायत दर्ज कराई।

मोहनलाल ने इसे साजिश बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। जांच में जब सच्चाई सामने आने लगी, तो संबंधित महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली।

एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस

इसके बाद मोहनलाल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कई धाराओं में मामला दर्ज

चौपटा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं 120B , 166, 195, 211, 384 , 500 और 506के तहत मामला दर्ज किया है।

गांव में चर्चा का विषय

गांव जमाल में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

परिक्रमा से पूरी होगी हर मुराद…फरीदाबाद का ये मंदिर 5 हजार साल पुराना, जानिए लोकेशन

हिमाचल नंबर की बोलेरो पर लिखा था ‘किडनैपिंग कार…नो फेस-नो केस’, पुलिस ने उतारी हेकड़ी, IPS पंकज नैन बोले-सड़क पर दादागिरी नहीं चलेगी

गुरुग्राम हिट एंड रन केस को जातीय रंग देने पर भड़की पीड़िता सिया, आरोप कल्याण बैंसला को 14 दिन के लिए जेल भेजा

सोनीपत में 6 माह के पोते पर पिटबुल अटैक पर दादी बोली-कुत्ते का मालिक खर्चा देने से कर रहा इंकार

‘2 लाख भेज दे चुपचाप, फिर गोली लगेगी.”, रैपर बादशाह को चुनौती देने वाली हरियाणवी सिंगर सुदेश रोहिला को धमकी भरे मैसेज

‘कॉल का जवाब दो नहीं तो छाती में गोली लगेगी’, हरियाणी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल बाल बचे