Haryana Holiday: हरियाणा में दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल–कॉलेज और दफ्तर, इन राज्यों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

On: November 18, 2025 8:00 AM
Follow Us:
Haryana Holiday

Haryana Holiday: देशभर के छात्रों और कार्यालयी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। 24 नवंबर 2025, सोमवार को गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन स्कूल, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जिससे लोगों को लगातार दो दिन की छुट्टी मिलेगी।

इन राज्यों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड सरकारों ने गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना जारी की है। इस दिन सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, बैंक, मंत्रालय, न्यायालय, निगम कार्यालय और स्थानीय निकाय बंद रहेंगे। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

छात्रों को मिलेगी दो दिन की लगातार छुट्टी

24 नवंबर को सोमवार का दिन अवकाश होने से छात्रों को लगातार दो दिन की छुट्टी मिल जाएगी, क्योंकि इससे एक दिन पहले 23 नवंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। इस तरह स्कूल-कॉलेजों में दो दिन तक कोई कक्षाएं या शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी।

बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2025 के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में 24 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान ग्राहक ऑफलाइन बैंकिंग सेवाओं जैसे नकद लेनदेन और चेक क्लियरेंस का लाभ नहीं उठा पाएंगे। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

यह अवकाश नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष की याद में मनाया जाता है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा वालों, 9700 करोड़ की लागत से बनेगा 24KM लेन बाईपास, इन शहरों से गुरुग्राम जाना होगा आसान

उम्रकैद से भागा, कंबोडिया में बना किंग, अब वहीं की सुंदरी से शादी, आखिर दोबारा कैसे धराया

UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

Gen Z IPS Simran Bhardwaj Success Story: जेन जी आईपीएस सिमरन भारद्वाज कौन हैं? पहले ही प्रयास में क्रैक कर ली UPSC परीक्षा, चुपके से की थी तैयारी

हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल