Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस ने बदमाश को किया ढेर

On: June 16, 2026 7:03 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस आपसी मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी और वह ढेर हो गया। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि STF इंचार्ज ने बदमाश को सरेंडर करने को कहा लेकिन उस बात को नजरअंदाज करते हुए बदमाश इंद्रपाल ने पुलिस टीम के ऊपर एक राउंड फायर कर दिया जो पीएसआई सचिन की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगा।
एनकाउंटर से पहले आरोपी इंद्रपाल ने इंस्पेक्टर को धमकी दी थी कि दो मर्डर कर चुका हूं, दो चार और कर दूंगा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा इसलिए पीछे हट जाओ। इसके बाद आरोपी ने और फायर कर दिया।

बदले में इंचार्ज ने आत्मरक्षा में तीन राउंड फायर किए जो आरोपी के जाकर लगे और वह जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी को टीम की सहायता से पकड़ने का प्रयास किया तो उसने इंस्पेक्टर राकेश पर घायल अवस्था में फायर झोंक दिया। गोली उनकी बाजू पर जा लगी जिससे वह घायल हो गए।

639171872586463904 Also read: Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

बहादुरगढ़ STF के पीएसआई दीपक के द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत में खुलासा हुआ है कि रोहतक के कसरैटी गांव निवासी इंद्रपाल विजय सैनी के बेटे सुनील सैनी की हत्या करने की फिराक में था, इसलिए वह रविवार को दुजाना आया था लेकिन उससे पहले उसका पुलिस से सामना हो गया और पुलिस एनकाउंटर में आरोपी मारा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी का देर शाम गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now