Haryana news : हरियाणा में युवाओं के लिए खुशखबरी, इन पदों पर होगी बंपर भर्ती

On: June 12, 2026 12:16 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा में निजी कंपनियों में 400 पदों पर वेल्डर, फिटर और पावर प्रेस ऑपरेटरों के पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए हरियाणा कौशल (HKRN) के माध्यम से 15 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। फेब्रिकेशन वेल्डर, फिटर, एमआईजी (मेटल इनर्ट गैस) वेल्डर व टीआईजी (टंगस्टन इनर्ट गैस) वेल्डर के 200 पद हैं। इन पदों पर प्रतिमाह 19 हजार रुपये मिलेंगे और कार्यक्षेत्र बल्लभगढ़ व फरीदाबाद शहरी क्षेत्र रहेगा।

इस भर्ती के लिए एक से 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आईटीआई या वेल्डिंग से संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षण पाने वाले ही आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा पावर प्रेस ऑपरेटर के भी 200 पद रहेंगे। इसके लिए मैनुअल ऑटोमैटिक पॉवर प्रेस के संचालन का अनुभव होना चाहिए। चयनित प्रत्याशियों को वेतन प्रति माह 18 हजार रुपये होगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें