Haryana News | Sonipat News | Womb Killers

On: August 12, 2026 9:09 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat News: आज हम 21वीं सदी में जी रहे हैं. कहा जाता है कि विकास हो रहा है, भारत बदल रहा है. मगर, हरियाणा के कुछ जिले के लोग कभी नहीं बदल पाएंगे. जहां आज बेटियां हर क्षेत्र में नाम कर रही हैं. तब भी कुछ इंसान के रूप में शैतान बने बैठे हैं. पैदा होने से पहले ही बच्चियों की जान का सौदा कर दिया जा रहा है. दरअसल, सोनीपत में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. 

Amazon Prime DayTop Deals Inside

कोख में बेटी या बेटा? 40000 में लग रहा था पता, कमरा 101 में दीपक का घिनौनाZoom

सोनीपत में भ्रूण लिंग की जांच का भंडाफोड़.

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में एक ऐसी करतूत का पर्दाफाश हुआ है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. जिन ऊंची-ऊंची इमारतों में लोग अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के सपने देखते हैं, उन्हीं इमारतों में जो बच्चियां पैदा भी नहीं हुई थीं, उनका सौदा किया जा रहा था. दो कोख के कातिलों को पकड़ने में सोनीपत स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को सफलता हासिल हुई. आइए जानते हैं पूरा मामला.

यह है मामला

मामला नेशनल हाईवे-44 स्थित टीडीआई एस्पानिया के फ्लैट नंबर 101 का है. यहां चल रहे भ्रूण लिंग जांच के अवैध धंधे का स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने भंडाफोड़ किया है. पीएनडीटी अधिकारी डॉ. दीपक कौशिक और डॉ. योगेश दहिया की कार्रवाई में फ्लैट से दो अवैध अल्ट्रासाउंड मशीनें बरामद हुईं. मौके से संदीप और उसके साथी भूपेंद्र को भी पकड़ा गया.

40 हजार का सौदा

बताया जा रहा है कि बेटे की चाह में एक गर्भवती महिला के परिजनों से 40 हजार रुपये में भ्रूण का लिंग बताने का सौदा हुआ था. महिला को गोहाना से टीडीआई एस्पानिया के फ्लैट में लाया गया, जहां संदीप ने अल्ट्रासाउंड कर गर्भ में बेटा होने की जानकारी दी. जब टीम को इस बारे में पता चला तो कार्रवाई करते हुए आरोपियों से वही 40 हजार रुपये बरामद कर लिए.

पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि सोनीपत के गांव जागसी निवासी संदीप ने फ्लैट किराए पर ले रखा था. आरोप है कि उसने दिल्ली से करीब दो लाख रुपये में अल्ट्रासाउंड मशीनें खरीदी थीं. मशीनों के अलावा प्रतिबंधित दवाइयां और इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि संदीप पहले भी भ्रूण लिंग जांच के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है. इसके बावजूद कथित तौर पर उसने दोबारा यही काला कारोबार शुरू कर दिया. स्वास्थ्य विभाग ने बरामद मशीनें, दवाइयां और दोनों आरोपियों को बहालगढ़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. फिलहाल पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, अगले 48 घंटे 19 राज्यों में आफत बनेगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट

Babita Phogat News: बबीता फोगाट के घर गूंजी किलकारी, शिवरात्रि पर बेटी को दिया जन्म, बताया पार्वती का स्वरूप | Sports

‘मम्मी को बोल देना, आज बहुत मारा है…आगे से ऐसे किया तो गायब कर दूंगी’, फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे से टीचर की हैवानियत

Animal Husbandry : बरसात में सिर्फ वैक्सीन से नहीं रुकेगा लंपी रोग, पशुपालकों को करना होगा ये काम

माहौल बनाने के चक्कर में फंसे…गुरुग्राम में नाव चलाने पर नहीं काटा गया चालान, कंपनी ने मांगी माफी

चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉयड की ली मदद