Haryana News: हरियाणा के सोहना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है।सोहना-तावडू पहाड़ी घाटी मार्ग पर देर रात करीब 2:30 बजे एक कार होकर खाई में गिर गई। इस कार में चार भाई सवार थे जिसमें से एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
सामने जानकारी के अनुसार लाखुवास के रहने वाले चार भाई परमजीत (26), विष्णु, प्रशांत और विकास— अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से धारूहेड़ा गए थे। चारों भाई धारूहेड़ा अपने बुआ के बेटे के शादी में शामिल होने गए थे। शादी के बाद चारों भाई रात को घर लौट रहे थे तभी सोहना पहाड़ी घाटी पर अचानक उनके गाड़ी के सामने एक पशु आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पशु को बचाने के लिए उन्होंने जोरदार कट मारा। इस दौरान उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। अंधेरी रात में घटना होने के बाद वहां चीख पुकार मच गया और हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आसपास के लोग और गाड़ी के पीछे दूसरी गाड़ी से आ रहा है परिजनों ने मिलकर सभी को बाहर निकाला।
26 साल के भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं विष्णु, प्रशांत और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर ने बताया कि दो भाइयों की हालत काफी गंभीर है वही एक भाई की हालत स्थिर है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि घर में शादी की तैयारी चल रही थी और इस एक घटना के वजह से सब कुछ उजड़ गया है। जिस घर में शहनाई बजनी थी वहां अब मातम पसर गया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सोहना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।













