हरियाणा में जल्द शुरू होगा स्मार्ट मीटर लगाने का काम, पहले सीएम हाउस और सरकारी भवनों में होंगे इंस्टॉल

On: September 21, 2025 10:51 AM
Follow Us:
अनिल विज, हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली विभाग जल्द ही स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रथम चरण में सीएम हाउस, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, विधायक, सांसद और मंत्रियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद यह योजना आम उपभोक्ताओं तक विस्तारित की जाएगी।

विज ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली मीटर में भी अपनी सुविधा अनुसार प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही, सोसायटीज में भी प्रत्येक उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर उपलब्ध कराने पर विचार चल रहा है।

बकाया वसूली पर होगी सख्ती

मंत्री ने कहा कि जल्द ही बकाया वसूली को लेकर विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भवनों और संस्थानों सहित अन्य उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली सख्ती से की जाएगी और भुगतान में आनाकानी होने पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा।

वहीं, लंबित मामलों को लेकर उन्होंने बताया कि कई केस अदालतों में हैं और इन पर तेजी से कार्रवाई के लिए विभाग को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में एक साथ 3 पुलिस कर्मी निलंबित, शराब को करना था नष्ट लेकिन बाहरी व्यक्तियों की मदद से उसे बाजार में बेच दिया

सोनीपत के खरखौदा में महिला पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, रोहतक ACB की बड़ी कार्रवाई

Haryana Railway News, Rohtak Meham Hansi Rail Line, Hisar Railway Update, Superfast Train Haryana, Indian Railways News, Hisar to Delhi Train, Indore Delhi Superfast Train, Haryana Rail Connectivity,हरियाणा

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, समान सैलरी देने का आदेश, 6% ब्याज सहित मिलेगा बकाया वेतन

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?