Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ेगी तपिश, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

On: April 20, 2026 8:03 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, रोहतक में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.3°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करनाल में 20.6°C रिकॉर्ड हुआ।

अगले 7 दिन और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

तीन दिन लू चलने की चेतावनी

21, 22 और 23 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, रोहतक, झज्जर, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला समेत कई जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

रात में भी गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में ‘वार्म नाइट’ की स्थिति भी बन सकती है, जिससे रात के समय भी गर्मी बनी रहेगी। यह स्थिति खासकर दक्षिण और मध्य हरियाणा के जिलों में देखने को मिल सकती है।

लोगों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि ने लोग दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। हल्के और ढीले कपड़े पहनें।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now